पुलिस-प्रशासन ने किसानों के साथ की बैठक, उधर आंदोलनकारियों को दी जा रही ट्रेनिग.टकराव की स्थिति से कैसे बचें

अधिकारियों ने किसानों का मन टटोलने का प्रयास किया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 07:20 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 07:20 AM (IST)
पुलिस-प्रशासन ने किसानों के साथ की बैठक, उधर आंदोलनकारियों को दी जा रही ट्रेनिग.टकराव की स्थिति से कैसे बचें
पुलिस-प्रशासन ने किसानों के साथ की बैठक, उधर आंदोलनकारियों को दी जा रही ट्रेनिग.टकराव की स्थिति से कैसे बचें

अधिकारियों ने किसानों का मन टटोलने का प्रयास किया फोटो-30: जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

किसान अब 26 जनवरी पर दिल्ली के अंदर परेड की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को टीकरी बॉर्डर पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच वार्ता हुई। इसमें अधिकारियों ने किसानों का मन टटोलने का प्रयास किया। हालांकि किसानों की ओर से अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। संयुक्त मोर्चा के निर्देश पर फैसला छोड़ दिया। इसके बाद अधिकारी वापस लौट गए। बैठक में एसडीएम हितेंद्र शर्मा, डीएसपी पवन कुमार व नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे। किसान संगठनों की ओर से पंजाब से अमरजीत सिंह, प्रगट सिंह, हरियाणा से विकास सीसर, प्रहलाद सिंह व अन्य मौजूद रहे। बैठक में एसडीएम ने किसानों से पूछा कि उनका कार्यक्रम क्या है, परेड करेंगे या नहीं। इस पर किसान बोले कि परेड तो तय है, लेकिन अभी तैयारी चल रही है। इस बैठक में अधिकारियों ने किसानों से उनकी समस्याएं भी जानी। आंदोलन स्थल पर सफाई और दूसरी मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों ने किसानों से पूछा। किसानों ने जो दिक्कत बताई, उन्हें दूर करने के लिए नप अधिकारियों को निर्देश दिए। 26 जनवरी के लिए तैयार की जा रही हैं फ‌र्स्ट एड किट :

आंदोलन के बीच किसानों की सेवा में जुटी फाइव रिवर्स हार्ट एसोसिएशन की ओर से 26 जनवरी की परेड के संबंध में फ‌र्स्ट एड किट तैयार की जा रही है। एसोसिएशन की ओर से डा. स्वाईमान सिंह ने बताया कि किसी तरह के टकराव की स्थिति में किसान कैसे अपने आप को सुरक्षित रखें इसकी भी ट्रेनिग दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी