नप ने सफाई न कराने पर ठेकेदार को दिया नोटिस

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: लंबित मागों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मियों की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 May 2018 12:15 AM (IST) Updated:Fri, 11 May 2018 12:15 AM (IST)
नप ने सफाई न कराने पर ठेकेदार को दिया नोटिस
नप ने सफाई न कराने पर ठेकेदार को दिया नोटिस

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

लंबित मागों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। सफाई कर्मचारी व फायरब्रिगेड कर्मचारी अपनी मागों को लेकर नप कार्यालय के गेट पर धरना देकर बैठे है और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए है। बृहस्पतिवार को उपायुक्त सोनल गोयल ने भी परनाला गाव में जनता दरबार लगाया लेकिन उनकी मौजूदगी भी शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं करवा सकी। यहा तक के कूड़े के उठान की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे शहर के कई हिस्सों में कूड़ा सड़ने लगा है, जिससे उठ रही दुर्गध से लोग खासे परेशान हो गए है। आधे शहर में सफाई कार्य और पूरे शहर में कूड़ा उठान के कार्य का ठेका लेने वाली एजेंसी की ओर से भी हड़ताल के दौरान काम नहीं किया जा रहा है। इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

नगर परिषद ने लोगों की परेशानियों को और शहर में फैल रही गंदगी को देखते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब देने के निर्देश दिए है। अगर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने का इतजार कर रहा है, तभी सफाई का काम शुरू हो पाएगा। नप के कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म होगी, मगर उनकी मागें नहीं मानी गई तो उनकी हड़ताल लंबी भी चल सकती है। ऐसे में शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर के कारण प्रशासन के स्वच्छता अभियान की पोल भी खुलती नजर आई। सफाई कर्मियों के धरना-प्रदर्शन व हड़ताल के चलते शहर के अधिकाश वार्डो में सड़कों, गलियों के नुक्कड़ पर कूड़ा ही कूड़ा पड़ा नजर आ रहा है। हवाओं के तेज झोकों के चलते पालीथिन की थैलिया भी नालियों में रूकावट पैदा कर रही है। यही नहीं लावारिस पशु कूड़े में दिनभर मुंह मारते फिरते रहे है। इस कारण आसपास का क्षेत्र दूषित नजर आने लगा है। कूड़े के ढेर में पशुओं के मुंह मारने से दूर-दूर तक सड़ाध उठ रही है।

शहर के लाइनपार क्षेत्र के अलावा शहर के अनेक वार्डो, रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड, सिविल अस्पताल के पास, सब्जी मंडी के पास, पुराना लघु सचिवालय के रोड समेत कई अन्य प्रमुख मार्गो पर दिनभर कूड़ा सड़ता रहा। इससे आसपास के दुकानदारों व यहा रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया। रेलवे रोड की स्थिति तो यह थी कि वेस्ट जुआ ड्रेन पुल के किनारे कूड़ा लगभग आधी सड़क तक बीचोंबीच बिखरा पड़ा रहा। राहगीरों का यहा से निकलना दूभर हो गया। हर कोई मुंह पर कपड़ा रखकर यहा से जल्दी निकलने में लगा रहा। सर्व कर्मचारी संघ ने हड़ताल को दिया समर्थन

नगर परिषद के सफाई कर्मी अपनी मागों को लेकर 3 दिन की हड़ताल पर हैं। दूसरे दिन भी उनकी हड़ताल जारी रही। नगर परिषद कार्यालय गेट पर बैठकर सफाई कर्मियों ने अपनी आवाज पुरजोर तरीके से उठाई और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हड़ताली कर्मियों का समर्थन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने भी दिया है। संघ से जुड़े अनेक विभागों के कर्मचारी नेताओं ने सफाई कर्मियों की आवाज बुलंद की और उनकी मागों को जल्द पूरा करने के लिए सरकार से माग की है।

-----------

सारे सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है। ऐसे में ठेकेदार को निर्देश दिए थे कि वह शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करे। मगर उसके कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल है। शहर में फैली गंदगी के चलते ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। नोटिस का जवाब आने के बाद उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

सतपाल सैनी, सफाई निरीक्षक,नप।

chat bot
आपका साथी