कॉलोनियां टेकओवर होने पर निगमायुक्त का जताया आभार

शहर की आठ लाइसेंस कालोनियों को टेकओवर करने में नगर निगम को सफलता हासिल हुई। चार साल से संघर्ष कर रही इन कालोनियों की आरडब्ल्यूए को बड़ी राहत मिली है। अब नगर निगम भी इन कालोनियों में विकास कार्य करवाने की शुरुआत कर सकता है। नगर निगम आयुक्त के प्रयासों के लिए कालोनी टेकओवर में लगातार संघर्ष कर रहे गुरुग्राम सिटीजंस काउंसिल के पदाधिकारियों ने निगम आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर उनका आभार भी जताया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 05:30 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 05:30 PM (IST)
कॉलोनियां टेकओवर होने पर निगमायुक्त का जताया आभार
कॉलोनियां टेकओवर होने पर निगमायुक्त का जताया आभार

संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम: शहर की आठ लाइसेंस कॉलोनियों को टेकओवर करने में नगर निगम को सफलता हासिल हुई। चार साल से संघर्ष कर रही इन कॉलोनियों की आरडब्ल्यूए को बड़ी राहत मिली है। अब नगर निगम भी इन कॉलोनियों में विकास कार्य करवाने की शुरुआत कर सकता है।

नगर निगम आयुक्त के प्रयासों के लिए कॉलोनी टेकओवर में लगातार संघर्ष कर रहे गुरुग्राम सिटीजंस काउंसिल के पदाधिकारियों ने निगम आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर उनका आभार जताया। काउंसिल के प्रधान आरएस राठी, जीसीसी महासचिव टीएन कॉल, उप-प्रधान एवं सदस्य सनसिटी आरडब्ल्यूए अभय पूनिया, सचिव वीएमके ¨सह, डीएलएफ आरडब्ल्यूए के प्रवक्ता ध्रुव बंसल, पीके शर्मा, अशोक जोशी, कर्नल सैनी, सुशांत लोक-1 से शिव शंकर राय मौजूद रहे।

-

कॉलोनी टेकओवर करने के निर्देश मिल गए हैं। जल्द ही निर्देश के मुताबिक कॉलोनियों में कार्य भी शुरू करा दिए जाएंगे। मेरा मानना है कि समूचित विकास के लिए पूरे शहर को एक साथ लेकर चलना जरूरी है। अब बिल्डर कॉलोनियों के रख-रखाव को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे में सरकार का लाइसेंस कॉलोनियों को निगम के अधीन करना अत्यंत आवश्यक था।

- यशपाल यादव, नगर निगम आयुक्त

chat bot
आपका साथी