रेहड़ी फल विक्रेताओं के साथ खड़ी हुई इनेलो, पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी के कार्यालय पर पहुंचे रेहड़ी फल विक्रेताओं से मुलाकात के बाद नफे सिंह राठी ने उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:36 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:36 PM (IST)
रेहड़ी फल विक्रेताओं के साथ खड़ी हुई इनेलो, पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप
रेहड़ी फल विक्रेताओं के साथ खड़ी हुई इनेलो, पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप

बहादुरगढ़ (वि.): सेक्टर-छह व दो के आसपास रेहड़ी लगाने वाले फल विक्रेताओं के साथ अब इनेलो खड़ी हो गई है। इनेलो का आरोप है कि अपनी परिवार का भरण पोषण करने वाले गरीब लोग पुलिस की तानाशाही का शिकार हो रहे हैं। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी के कार्यालय पर पहुंचे रेहड़ी फल विक्रेताओं से मुलाकात के बाद नफे सिंह राठी ने उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया। राममेहर, रामबाबू प्रसाद, पप्पू, शरीफ, नंदलाल, बलरात, विजय साहनी, अमित प्रसाद, रंजीत कुमार, प्रमुख सिंह, योगेश, ऋषभ, पंकज, शरीफ अहमद, धर्मपाल, राजू आदि ने बताया कि वह काफी वर्षों से यहां रेहड़ी लगाकर अपनी परिवार का पेट पाल रहे हैं। एक माह से उन्हें अब पुलिस की तानाशाही का शिकार होना पड़ रहा है। पुलिस वाले बिना बात के उनके साथ मारपीट करते हैं। उनका सामान उठाकर ले जाते हैं। कई बार सामान को सड़क पर फेंककर नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। कई बार रेहड़ी वालों को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाते हैं। देर रात किसी भी गांव के आसपास छोड़ देते हैं। रेहड़ी वालों ने बताया कि नगर परिषद की ओर से लाइसेंस भी बनाकर दिए हुए हैं, इसके बावजूद पुलिस वाले उन्हें नाजायज परेशान करती है। वे सभी सड़क पर रेहड़ी नहीं लगाते, बल्कि सड़क से नीचे बिल्कुल नाले के पास लगाते हैं। उनकी रेहड़ी लगने के कारण यहां किसी प्रकार का कोई जाम नहीं लगता। न ही किसी को कोई परेशानी होती। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने सभी रेहड़ी संचालकों की समस्या को सुना और कहा कि यह सरकार गरीब को और अधिक गरीब करने पर तुली है। कुछ चहेतों की रेहड़ी को वहां से नहीं हटवाया जा रहा, बल्कि गरीबों की रेहड़ी हटाकर इन्हें परेशान किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी