यातायात नियमों के साथ दुर्गा शक्ति के बारे में दी जानकारी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: सड़क सुरक्षा संगठन और यातायात पुलिस द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 11:48 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 11:48 PM (IST)
यातायात नियमों के साथ दुर्गा शक्ति के बारे में दी जानकारी
यातायात नियमों के साथ दुर्गा शक्ति के बारे में दी जानकारी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

सड़क सुरक्षा संगठन और यातायात पुलिस द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसौदा में यातायात नियमों को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार में यातायात समन्वयक सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को तेज रफ्तारी मौत की तैयारी जैसे उदाहरण देते हुए ओवर स्पीडिंग से होने वाली दुर्घटनाओं और हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग को विस्तार से बताया। सेमिनार में महिला सिपाही कविता ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अध्यापिकाओं के फोन में डाऊनलोड करवाया।

सेमिनार में मुख्य बिंदु रहा कम उम्र के बच्चों का वाहन चलाना। सतीश कुमार ने बताया कि 18 वर्ष से पहले वाहन चलाना दंडनीय अपराध है जिसमें अभिभावको को सजा भी हो सकती है।

यातायात समन्वयक एएसआइ सतीश कुमार ने विद्यार्थियों से सवाल जवाब किए और उनको दुर्घटना हेल्प लाइन नंबर 1073 और महिला हेल्प लाइन नंबर 1091के बारे विस्तार से बताया और विद्यार्थियों से सवाल जवाब किए, जिनका विद्यार्थियों ने बहुत जोश के साथ जवाब दिया। सेमिनार में पूछे गए सवालों का सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को बतौर इनाम सड़क सुरक्षा नियमावली दी गई। सड़क सुरक्षा संगठन सचिव सुधीर भारद्वाज ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों बारे बताते हुए कहा कि हमारा भारत देश वाहनों की गिनती में छठे नंबर पर आता है जबकि वही देश सड़क दुर्घटनाओं में पहले नंबर आता है। इससे हमारे देश में हर वर्ष लगभग डेढ़ लाख मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं से होती है और इसके लिए कोई ओर नहीं बल्कि हम खुद ही जिम्मेदार होते हैं।

इस मौके पर एएसआइ सत्यप्रकाश, सड़क सुरक्षा संगठन के सदस्य परवीन शर्मा, प्रिंस, प्राचार्य पवन गोयल, अध्यापक सुरेश कुमार, डीपीई मंजीत कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी