कूलर फैक्टरी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

????? ????????? ????????? ???? ?? ?????? ???????? ??????? ?? ?????-?? ??? ????? ???? ?? ??????? ??? ???????? ?? ??? ?? ?? ??? ????? ?????? ?? ???? ?? ??? ?? ???? ??????? ????? ??? ??? ??? ?????? ? ??????? ?? 15 ?? ?????? ???? ???????? ???? ?? ??????? ??? ??? ?? ?? ???? ??? ???? ??? ??? ??? ?? ?????

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 08:04 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 06:41 AM (IST)
कूलर फैक्टरी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
कूलर फैक्टरी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : यहां के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-बी में स्थित कूलर की फैक्टरी में शुक्रवार की शाम आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और पूरी फैक्टरी लपटों में में ले लिया। दिल्ली व हरियाणा की 15 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। देर रात तक आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई है। कई श्रमिकों के अंदर फंसे होने की आशंका है, हालांकि पुलिस-प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की। आग बुझने के बाद ही सर्च अभियान चलेगा।

क्रियेटिव हाइटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से चल रही इस फैक्टरी से करीब चार बजे धुआं उठा। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास की फैक्ट्रियों के श्रमिक भी दौड़े। दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में फैक्टरी के चारों तरफ से धुएं के गुबार उठे। करीब एक किलोमीटर तक आसमान में धुआं ही धुआं भर गया। उसके बाद लपटें निकली। बहादुरगढ़ की दमकल गाड़ियों से बात नहीं बनी तो झज्जर, रोहतक, सोनीपत के अलावा दिल्ली से भी पांच गाड़ियां पहुंची। देर शाम तक दमकल टीमें आग पर काबू पाने में जुटी थी। कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका :

फैक्टरी में ज्यादातर प्लास्टिक के कूलर बनते थे। ऐसे में आग बेकाबू हो गई। जिस वक्त आग लगी, उस दौरान फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर भी श्रमिक थे। आशंका है कई श्रमिक वहां फंसे रह गए, मगर इसकी पुष्टि देर शाम तक किसी ने नहीं की। फैक्टरी प्रबंधन बचता रहा। फैक्टरी के संचालक रवींद्र अग्रवाल व रवि सैनी के मुताबिक 70-80 श्रमिक काम करते हैं। कोई अंदर फंसा है या नहीं, इसका अभी पता नहीं। आग से पूरी फैक्टरी ही जलकर राख हो गई। इससे करोड़ों का नुकसान हुआ है। देर रात तक नहीं बुझ पाई आग, नहीं थे अग्नि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध:

मौके पर 15 से ज्यादा गाड़ियों को कई-कई बार भरकर लाया गया, मगर देर रात तक भी आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई थी। फैक्टरी के अंदर श्रमिकों की सेफ्टी और आग बुझाने के पर्याप्त प्रबंध थे या नहीं, इस पर भी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। आग इतनी भयंकर थी कि पूरे फैक्टरी एरिया से सैकड़ों श्रमिक मौके पर जुट गए। कई थानों की टीमें मौके पर पहुंची। भीड़ को आग में घिरी फैक्टरी से दूर-दूर रखा गया। वर्जन..

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग बुझने के बाद फैक्टरी के अंदर सर्च अभियान चलाया जाएगा। अंदर कोई श्रमिक था या नहीं, इसका पता बाद में ही लगेगा।

--अजायब सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।

chat bot
आपका साथी