सोनीपत के ध्यानार्थ: लूट की कोशिश में पकड़ा गया बदमाशों का गिरोह, चार अवैध हथियार बरामद

-गिरफ्तार किए गए चार आरोपितों से लूटपाट व जानलेवा हमले की वारदातों का खुलासा दो दिन के रिमांड पर सौंपे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Jan 2022 06:30 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jan 2022 06:30 PM (IST)
सोनीपत के ध्यानार्थ: लूट की कोशिश में पकड़ा गया बदमाशों का गिरोह, चार अवैध हथियार बरामद
सोनीपत के ध्यानार्थ: लूट की कोशिश में पकड़ा गया बदमाशों का गिरोह, चार अवैध हथियार बरामद

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

सीआइए द्वितीय की एक टीम ने लूट की कोशिश में एक गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनसे चार अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पूछताछ के लिए उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। उनसे लूट व जानलेवा हमले के कई मामलों का खुलासा हुआ है। सीआइए द्वितीय प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम के दिशा निर्देश पर एएसआइ अमित कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही नीरज, रवींद्र, विनोद, सिपाही राजेंद्र, जोगेंद्र, सोनू व सहित मुख्य सिपाही संदीप कुमार की टीम सेक्टर-छह के इलाका में तैनात थी। गुप्त सूचना मिली की बेरी रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर पुल के पास चार बदमाश हथियारों के बल पर राहगीरों को लूटने की फिराक में हैं। पुलिस टीम वहां पहुंची तो बदमाशों ने एक बार तो पुलिस को ही लूटने का प्रयास किया। फिर पुलिस को देखकर भागने लगे। चारों को दबोच लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान सन्नी पुत्र राजेंद्र निवासी गांधीनगर गोहाना, सुमित उर्फ दिलावर पुत्र मुकेश निवासी गोहाना, अश्वनी उर्फ बाक्सर पुत्र अशोक निवासी अगवानपुर सोनीपत तथा मोहित पुत्र रणबीर सिंह निवासी देवडू सोनीपत के तौर पर की गई। तलाशी ली गई तो सन्नी से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस, सुमित से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस, अश्वनी से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस तथा मोहित से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। कुल चार देसी पिस्तौल व छह कारतूस बरामद हुए। चारों के खिलाफ सेक्टर-छह थाना में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इन वारदात का हुआ खुलासा :

1. चारों बदमाशों ने जुलाई 2019 में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सोनीपत में स्थित एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।

2. आरोपित अश्वनी, सन्नी व सुमित ने मिलकर जून 2019 में जीआरपी चौकी पानीपत के पास से एक मोटरसाइकिल लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।

3. अश्वनी, सन्नी व सुमित ने मिलकर नवंबर 2021 में अगवानपुर सोनीपत में एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से फायर किया था।

4. अश्वनी उर्फ बाक्सर के खिलाफ वर्ष 2019 में थाना कालका में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज हुआ था।

5. अश्वनी के खिलाफ गोहाना में वर्ष 2021 में लड़ाई झगड़े का मामला दर्ज हुआ था।

6. मोहित ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना बरोदा के एरिया से वर्ष 2020 में लूटपाट की एक वारदात को अंजाम दिया था।

7. मोहित ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2018 में गोहाना के एरिया में पिस्तौल से जानलेवा हमला किया था।

8. मोहित के खिलाफ वर्ष 2020 में अपने गांव देवडू में लड़ाई झगड़ा करने का मामला दर्ज हुआ था।

chat bot
आपका साथी