हर इंसान को मानव सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए:आशा

हर इंसान को मानव सेवा के लिए तैयार रहना चाहिएआशा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 May 2019 12:53 AM (IST) Updated:Thu, 09 May 2019 06:29 AM (IST)
हर इंसान को मानव सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए:आशा
हर इंसान को मानव सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए:आशा

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: वैश्य बीएड कॉलेज में विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डा. आशा शर्मा द्वारा विस्तार व्याख्यान के अंतर्गत रेडक्रॉस की स्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया तथा समय-समय पर आने वाली प्राकृतिक आपदाओं में रेडक्रॉस की भूमिका पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। डा. आशा शर्मा ने छात्राओं को रेडक्रॉस के चिन्ह के बारे में बताया तथा इस चिन्ह की विशेषताएं बताई। उन्होंने कहा कि हर इंसान को मानव सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए और जरूरतमंदों की हर संभव मदद करनी चाहिए। उन्होंने विभिन्न जीवन कौशलों के बारे में बताया कि जीवन कौशल, तथा सकारात्मक व्यवहार की वे योग्यताएं हैं जो व्यक्तियों को दैनिक जीवन की मांगों और चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए सक्षम बनाती हैं। ये जीवन कौशल सीखे जा सकते हैं तथा उनमें सुधार भी किया जा सकता है। उन्होंने आत्म जागरूकता, आत्मसम्मान, मूल्य और विश्वास, संबंधों प्रभावशाली संप्रेषण, निर्णय क्षमता व साथियों को ना कहना तथा भावनाओं के साथ सामंजस्य स्थापित करने की कला आदि जीवन कौशलों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने सभी छात्राओं को इन जीवन कौशलों को अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करने के लिए बल दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन रेडक्रॉस की संयोजक प्रीत कमल व सदस्य किरण, सुनीता रानी व पूनम द्वारा किया गया।

chat bot
आपका साथी