कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया नमन

कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। यहां पर उनकी याद में कई कार्यक्रम हुए, जिनमें पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देश व समाज में उनके योगदान को सराहा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश जून ने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जयंती पर नमन किया। सभी ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राजेश जून ने कहा कि इंदिरा गांधी एक महान नेता थी। उनके कार्यकाल में देश की जनता सुखी थी। उन्होंने देश के विकास और एकता-अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कांग्रेस नेता ¨मटू पहलवान व अन्य कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। सतीश छिकारा ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 06:21 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 06:21 PM (IST)
कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया नमन
कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया नमन

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। यहां पर उनकी याद में कई कार्यक्रम हुए, जिनमें पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देश व समाज में उनके योगदान को सराहा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश जून ने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जयंती पर नमन किया। सभी ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राजेश जून ने कहा कि इंदिरा गांधी एक महान नेता थी। उनके कार्यकाल में देश की जनता सुखी थी। उन्होंने देश के विकास और एकता-अखंडता के लिए अपने प्राण कुर्बान कर दिए। कांग्रेस नेता ¨मटू पहलवान व अन्य कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। इंदिरा गांधी के जीवन से लें प्रेरणा : छिकारा

शहर के ट्रिपल सी काम्प्लेक्स में पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतीश छिकारा के नेतृत्व में इंदिरा गांधी की जंयती मनाई गई। कार्यकर्ताओ ने इंदिरा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। छिकारा ने कहा कि इंदिरा गांधी के जीवन से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस मौके पर विक्की, राकेश, संतराम जून, कृष्ण, जयभगवान, बलजीत राठी, सूरजभान, संदीप, ओमप्रकाश लोहचब, प्रीतम, मनजीत अहलावत, बंटी, सुनील अहलावत, राहुल, राकेश मौजूद रहे। इंदिरा ने भारत का गौरव और सम्मान बढ़ाया : खत्री

पूर्व चेयरमैन व कांग्रेस नेता रवि खत्री के कार्यालय पर स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। खत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी की राजनीतिक दृढ़ता, सफल गृह और विदेश नीति का ही नतीजा है कि आज भारत विश्व के अग्रणी पंक्तियों में शुमार है। खत्री ने कार्यकर्ताओं को एकता, अखंडता और बंधुत्व की शपथ दिलाई। इस मौके पर राजेश पहलवान, जयभगवान, मनोज खत्री, विजय शर्मा, जगदीश छिकारा, दीपक, आजाद, अतरे, अशोक दलाल मौजूद रहे। राठी ने इंदिरा गांधी को किया याद

प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने अपने कार्यालय पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। बाद में राजघाट स्थित शक्ति स्थल पर पहुंचकर भी उन्हें नमन किया। डा. नीना ने कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी गरीब व कमेरे वर्ग की मसीहा थी। इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रशासनिक इंचार्ज सुधा भारद्वाज, संजीव भारद्वाज, मनीष, सतपाल राठी, प्रदीप मलिक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी