नप का क्लर्क मिला संक्रमित, नहीं हो पाए लोगों के काम

जिले में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार को जिले में 24 केस और दर्ज किए गए। इनमें से 17 बहादुरगढ़ क्षेत्र के हैं। नगर परिषद का एक क्लर्क भी संक्रमित मिला है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jul 2020 07:30 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 07:30 AM (IST)
नप का क्लर्क मिला संक्रमित, नहीं हो पाए लोगों के काम
नप का क्लर्क मिला संक्रमित, नहीं हो पाए लोगों के काम

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : जिले में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार को जिले में 24 केस और दर्ज किए गए। इनमें से 17 बहादुरगढ़ क्षेत्र के हैं। नगर परिषद का एक क्लर्क भी संक्रमित मिला है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नप कार्यालय में संबंधित कमरे को 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया। लोगों के दैनिक कार्य नहीं हो पाए। उधर, तहसील और एसडीएम कार्यालय के तमाम स्टाफ सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया। उधर, नए केसों के साथ ही जिले में पॉजिटिव का आंकड़ा 671 पर पहुंच गया है। इस बीच जिले में 21 और संक्रमित ठीक हुए हैं। मौत का एक पुराना मामला नोटिफाई हुई है। ऐसे में जिले में अभी तक छह लोगों की कोरोना से मौत हुई है। फिलहाल 185 केस एक्टिव चल रहे हैं। इस बीच जिले के तमाम अस्पतालों में कोरोना टेस्ट बढ़ाए गए हैं। अब एक लाख की आबादी पर जिले में 1900 से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। ऐसे में पॉजिटिव दर और कम हो गई है। यह 3.1 फीसद पर आ गई है। जिले में कुल मरीजों में से अभी तक 480 कोरोना को हराने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। इसी वजह से रिकवरी दर अब 71.5 फीसद पर पहुंच गई है। बहादुरगढ़ में ये केस मिले :

सूर्या फैक्टरी से पांच कर्मी पाजिटिव पाए गए हैं। सैनिक नगर की गली नंबर छह से कंपनी कर्मचारी, वही राम नगर की गली नंबर छह से गृहिणी, अग्रवाल कालोनी से गृहिणी, दयानंद नगर की गली नंबर एक से फैक्ट्री वर्कर, कसार से कंपनी कर्मचारी, पुराना नजफगढ़ रोड से कंपनी कर्मचारी, धर्मपुरा से दुकानदार, बिहारी कालोनी से कंपनी कर्मचारी, कसार से गृहिणी, किला मुहल्ला से फैक्ट्री कर्मी, लडरावण गांव से नगर परिषद का क्लर्क व एक अन्य कंपनी कर्मचारी संक्रमित मिला है। सोमवार को ही नगर परिषद के स्टाफ के 20 सदस्यों के रैपिड टेस्ट हुए थे। इनमें से क्लर्क ही संक्रमित मिला। झज्जर के सीएमओ डा. संजय दहिया ने बताया कि जिले में कुल 671 केस दर्ज हुए हैं। इनमें 480 ठीक हो चुके हैं। 185 फिलहाल एक्टिव हैं।

chat bot
आपका साथी