मोदी के जन्मदिवस पर चलाया सफाई अभियान, वार्ड 14 के लोगों ने लिया संकल्प अब थैली नहीं थैला चलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिवस वार्ड 14 में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहतक के सांसद डा. अरविद शर्मा रहे। वार्ड 14 पार्षद जसबीर सैनी और वार्डवासियों ने सांसद अरविद शर्मा का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 06:30 AM (IST)
मोदी के जन्मदिवस पर चलाया सफाई अभियान, वार्ड 14 के लोगों ने लिया संकल्प अब थैली नहीं थैला चलेगा
मोदी के जन्मदिवस पर चलाया सफाई अभियान, वार्ड 14 के लोगों ने लिया संकल्प अब थैली नहीं थैला चलेगा

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिवस वार्ड 14 में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहतक के सांसद डा. अरविद शर्मा रहे। वार्ड 14 पार्षद जसबीर सैनी और वार्डवासियों ने सांसद अरविद शर्मा का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

सांसद डा. अरविद शर्मा व पार्षद जसबीर सैनी ने वार्ड 14 में सफाई अभियान की शुरुआत की। सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर थैले वितरित किए। कार्यक्रम में सभी वार्डवासियों ने शारीरिक दूरी व मुंह पर मास्क लगाकर नियम का पालन किया। सांसद अरविद शर्मा ने प्लास्टिक को न और मोदी को हां संदेशयुक्त कपड़े का थैला बांटते हुए जागरूक भी किया।

वार्ड 14 के लोगों ने अब थैली नहीं थैला का संकल्प लिया। सांसद अरविद शर्मा ने कहा कि अब प्लास्टिक की थैली नहीं कपड़े का थैला उपयोग में लाएं। हमारे बुजुर्ग कपड़े के थैले में बाजार, दुकान आदि से सामान लाते थे। कपड़े के थैले पर्यावरण के लिए अच्छे हैं। बहादुरगढ़ का संकल्प अब थैली नहीं थैला अभियान की लोगों ने भरपूर सराहना की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सिगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने के लिए अब अपने दैनिक जीवन में थैली छोड़कर थैला अपनाने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर दिनेश शेखावत, हरीश पहलवान, पालेराम शर्मा, हरीश शर्मा, आरएन सेठ, आरके वशिष्ठ, जयभगवान, सुखबीर, नफे सिंह, वेदप्रकाश, गौरव सैनी, अत्रे मिस्त्री, मांगेराम सैनी, भूपेंद्र आढ़ती, जोगिद्र टेलर, वीरेंद्र रोहिल्ला, करतारे, सुभाष, विकास, चांदकौर, गोदावरी, संतरा, रामकुमार, ओमपति, सरिता, सीमा, शंकुतला आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी