नागरिक कल्याण संघ ने बंद की हेल्थ कार्ड सेवा

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : नागरिक कल्याण संघ ने अपनी हेल्थ कार्ड स्कीम को बंद कर दिया है। जबकि संघ

By Edited By: Publish:Tue, 27 Sep 2016 01:01 AM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2016 01:01 AM (IST)
नागरिक कल्याण संघ ने बंद की हेल्थ कार्ड सेवा

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : नागरिक कल्याण संघ ने अपनी हेल्थ कार्ड स्कीम को बंद कर दिया है। जबकि संघ के एक सदस्य द्वारा अवैध रूप से कार्ड जारी किया जा रहा है। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह राठी ने दी। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से जारी किए गए कार्ड मान्य नहीं होंगे। वहीं उन्होंने बताया कि संघ की ओर से फ्री हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 27 सितंबर को होगा। चेकअप में जिन लोगों को इलाज की दरकार होगी। उन्हे भी यह सुविधा फ्री में मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि संघ द्वारा विगत 13 से 17 सितंबर तक फ्री चेकअप कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 350 मरीजों ने जाच कराई थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने बच्चों का जन्मदिन पौधा लगाकर मनाए। जिससे बढ़ रहे प्रदूषण पर रोक लगेगा और बच्चों का भविष्य भी सुंदर होगा।

chat bot
आपका साथी