जिमखाना क्लब के 12 खिलाड़ियों ने डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में जीते पदक

जिमखाना क्लब के 12 खिलाड़ियों ने डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में जीते पदक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 12:25 AM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 12:25 AM (IST)
जिमखाना क्लब के 12 खिलाड़ियों ने डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में जीते पदक
जिमखाना क्लब के 12 खिलाड़ियों ने डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में जीते पदक

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: दिल्ली में हुई डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के जिमखाना क्लब के 12 खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों का बहादुरगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली स्टेट पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्ववाधान में द्वारा 10 फरवरी को दिल्ली की चैंपियन स्पो‌र्ट्स अकेडमी द्वारा जंगपुरा के जोग¨सह हाल में एक ओपन डेड लिफ्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बहादुरगढ़ के जिमखाना क्लब के 12 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए हैं। प्रतियोगिता की 120 प्लस किलोग्राम कैटेगरी में खिलाड़ी सुनील ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए। 120 किलोग्राम केटेगरी में खिलाड़ी मोहन ने एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हासिल किया है। 105 किलोग्राम भार वर्ग में अंगद ने दो रजत पदक, 93 किलोग्राम भार वर्ग में खिलाड़ी निक्कू ने एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हासिल किया। खिलाड़ी रितिक ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। वहीं इसी कैटेगरी में खिलाड़ी महेश ने एक रजत पदक जीता। प्रतियोगिता के 83 किलोग्राम भार वर्ग में खिलाड़ी आशीष ने एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हासिल किया है। वहीं महिलाओं की प्रतिस्पर्धा में बहादुरगढ़ की खिलाड़ी माधुरी राठी ने 84 किलोग्राम भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। 63 किलोग्राम भार वर्ग में खिलाड़ी परी ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। साथ ही 47 किलोग्राम भार वर्ग में आकांक्षा ने एक रजत पदक हासिल किया है। कोच अरुण कुमार ने बताया कि 16 फरवरी से 23 फरवरी तक केरल के कालीकट में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी पावर लि¨फ्टग चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी माधुरी राठी, अंगद, मोहन और निक्कू का चयन हुआ है।

chat bot
आपका साथी