फोर्टीफाइड आटे में निकले कीड़े, डिपो होल्डर को किया वापस

संवाद सहयोगी मुलाना सांबापुर गांव में फोर्टीफाइड आटे में से कीड़े निकले हैं। महिलाओं ने आटा छलनी में छाना तो देखा कीड़े निकल रहे हैं। महिलाओं ने डिपो होल्डर को आटा दिखाया तो उसने वापस ले लिया। सोमवार को डिपो में करीब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jun 2019 08:54 AM (IST) Updated:Tue, 18 Jun 2019 08:54 AM (IST)
फोर्टीफाइड आटे में निकले कीड़े, डिपो होल्डर को किया वापस
फोर्टीफाइड आटे में निकले कीड़े, डिपो होल्डर को किया वापस

संवाद सहयोगी, मुलाना: सांबापुर गांव में फोर्टीफाइड आटे में से कीड़े निकले हैं। महिलाओं ने आटा छलनी में छाना तो देखा कीड़े निकल रहे हैं। महिलाओं ने डिपो होल्डर को आटा दिखाया तो उसने वापस ले लिया। सोमवार को डिपो में करीब 80 किलो आटा वापस आया। लोगों ने जब डिपो में आटा देखा तो उसमें भी कीड़े रेंग रहे थे।

सांबापुर गांव के डिपू होल्डर विनोद कुमार से गांव के लोगों ने राशन कार्ड पर आटा लिया। जब घर जाकर महिलाओं ने आटा छाना तो उसमें से कीड़े निकले। महिला सरोज बाला, रजनी देवी, सर्वजीत कौर, सुखविन्द्र कौर, पाली देवी व निर्मला ने बताया कि रात के अंधेरे में आटा छाना तो ध्यान नहीं दिया। जब सुबह आटा छाना तो कीड़े दिखाई दिए। महिलाओं ने उसी समय डिपो पर जाकर आटा दिखाया। डिपो होल्डर विनोद कुमार ने अधिकारियों से बात की तो बोले कि आटा वापस लेकर दूसरा दे दो। महिलाओं ने दूसरा साफ सुथरा आटा ले लिया। महिलाओं ने बताया कि वहां पर कई किवटल आटा पड़ा जिसमें कीड़े हैं। आटे में कीड़े पड़ चुके हैं। आज मेरे पास दर्जनों महिलाएं आटा वापस लेकर आई हैं, इस बैंच के आटे में जो मेरे पास भी पड़ा हुआ है। उसमें भी कीड़े पड़े हुए हैं। मैंने इस्पेंक्टर से बात की थी। अब दूसरा आटा उपभोक्ताओं को दे दिया है। वह संतुष्ट हैं।

विनोद कुमार, डिपो होल्डर

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी