अस्पताल से स्कूटी पर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला

गांव चौड़मस्तपुर के सरकारी अस्पताल से ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से घर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई। हादसा गांव पानोखेड़ी के पास शाम तीन बजे हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 08:04 AM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 08:04 AM (IST)
अस्पताल से स्कूटी पर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला
अस्पताल से स्कूटी पर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: गांव चौड़मस्तपुर के सरकारी अस्पताल से ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से घर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई। हादसा गांव पानोखेड़ी के पास शाम तीन बजे हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गांव ललाना निवासी गोविदा ने बताया कि उसकी पत्नी एकता की 5-6 माह पूर्व ही गांव चौड़मस्तपुर के सरकारी अस्पताल में वार्ड सर्वेंट की नौकरी लगी थी। वह गांव से रोजाना स्कूटी पर जाती थी। बुधवार को भी वह घर से अपने समय पर स्कूटी से ड्यूटी पर गई थी। वहां से ड्यूटी ख्त्म करने के बाद वह घर लौट रही थी। जैसे ही वह गांव पानोखेड़ी के पास पहुंची तो तेज रफ्तार से ट्रक लेकर आ रहे चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद किसी तरह से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, कितु यहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर सदर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। हादसे में महिला की मौत हो चुकी है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

-होशियार सिंह, जांच अधिकारी।

chat bot
आपका साथी