नारायणगढ़ मंडी में 30 हजार क्विटल धान से बढ़ी परेशानी

अनाजमंडी में धान की फसल की खरीद बंद होने पर 30 हजार क्विटल मंडी में फंस गई है। किसान व आढ़ती परेशान हो गए हैं। जिला हैफेड का टारगेट पूरा होने पर समय से पहले आदेश पर खरीद बन्द हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Oct 2019 09:19 AM (IST) Updated:Sun, 27 Oct 2019 06:35 AM (IST)
नारायणगढ़ मंडी में 30 हजार क्विटल धान से बढ़ी परेशानी
नारायणगढ़ मंडी में 30 हजार क्विटल धान से बढ़ी परेशानी

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़: अनाजमंडी में धान की फसल की खरीद बंद होने पर 30 हजार क्विटल मंडी में फंस गई है। किसान व आढ़ती परेशान हो गए हैं। जिला हैफेड का टारगेट पूरा होने पर समय से पहले आदेश पर खरीद बन्द हो गई है। पिछले साल करीब 7 लाख के करीब खरीद की गई जबकि अभी करीब 5 लाख क्विटल खरीद की है। अभी मंडी एसोसिएशन बैठक कर निर्णय लेगी।

जानकारी अनुसार अनाज मंडी में पिछले कई दिनों से बम्पर धान की फसल आ रही है। इसकी खरीद हैफेड कम्पनी कर रही है। शुक्रवार को हैफेड की ओर से मंडी से धान की फसल की खरीद अभी 6 दुकानों की हुई थी कि जिला आदेश पर खरीद बन्द कर दी गई। मंडी में अभी भी किसानो की धान की फसल आ रही है। मंडी के प्रधान नीरज अग्रवाल ने बताया कि धान की फसल हैफेड द्वारा अचानक खरीद बन्द करने पर मुशकिल किसान को आ रही है और इससे आढ़ती परेशान होगा। हजारों क्विटल धान की फसल पड़ी हुई है। जिसकी खरीद नहीं हुई है। इसको लेकर अभी सभी आढ़तियों की एक बैठक कर के निर्णय लिया जाएगा कि हैफेड ने समय से पहले खरीद बन्द कर दी। इसके लिए वह एसडीएम से मिलेगे।

-पिछली खरीद से 2 लाख कम खरीदा : सचिव रिषीराज

मार्किट कमेटी के सचिव रिषीराज ने बताया कि अब तक मंडी में हैफेड के द्वारा खरीद की जा रही है। जो अब तक 5 लाख 92 हजार क्विटल की खरीद की जा चुकी है। पिछले साल हमारी मंडी से 7 लाख 82 हजार क्विटल खरीद हुई थी। अभी मंडी में लगभग 30 हजार क्विटल धान की फसल पडी हुई है। शुक्रवार सुबह खरीद हुई थी। लेकिन हैफेड ने बन्द कर दी गई है। अभी पिछले साल से भी अभी 2 लाख क्विटल खरीद की कमी है। - जिला आदेश पर खरीद बन्द की गई : हैफेड मैनेजर

हैफेड के मैनेजर परषोतम ने बताया कि जिला कार्यलय अम्बाला के आदेश आये थे कि टारगेट पूरा होने पर खरीद बन्द कर दी जाए। मंडी में 30 हजार क्विंटल माल पड़ा है। जो खरीदा नहीं गया है। जिसकी जानकारी जिला कार्यलय को भेज दी गई है।

chat bot
आपका साथी