आज खुला छावनी का मिनर्वा सिनेमा, नहीं पहुंचा एक भी दर्शक

- पहले शो के लिए मलंग फिल्म दर्शाये जाने की तैयारी थी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 07:00 AM (IST)
आज खुला छावनी का मिनर्वा सिनेमा, नहीं पहुंचा एक भी दर्शक
आज खुला छावनी का मिनर्वा सिनेमा, नहीं पहुंचा एक भी दर्शक

फोटो : 28 से 30 तक - पहले शो के लिए मलंग फिल्म दर्शाये जाने की तैयारी थी

- लॉकडाउन के पहले से यह सिनेमा हॉल बंद चल रहा था जागरण संवाददाता, अंबाला :

लॉकडाउन के बाद से 15 अक्टूबर तक लगातार अंबाला के सिनेमा हॉल बंद रहे। पिक्चर हॉल, टॉकीज, सिनेमा हॉल, फन सिनेमा, सिनी पोलिज, पीबीआर कोरोना काल के नियम के मुताबिक खुलने के आदेश हो गए। शुक्रवार को छावनी का मिनर्वा सिनेमा खोलने की सभी तैयारियां हो गई और पहला शो दोपहर 12 बजे से होना था। सुबह से ही न तो ऑनलाइन टिकट बुक हुए और न ही कोई दर्शक काउंटर से टिकट खरीदा। जबकि अंबाला शहर के ग्लैक्सी मॉल में सिनी पोलिज बंद रहा। दिखाई जानी थी मलंग फिल्म

छावनी के मिनर्वा सिनेमा हॉल में मलंग फिल्म दर्शकों को दिखाई जानी थी। इसके लिए संचालक अश्वनी सरीन की तरफ से डिफेंस वालों और उनके परिवार के लिए सिलवर डिफेंस का शुल्क 135 रुपये रखा। बाकी के दर्शकों के लिए सिलवर-160, गोल्ड-180 और डायमंड 230 रुपये निर्धारित किया है। संचालक ने बताया कि टिकट के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। शहर के ग्लैक्सी मॉल में छाया सन्नाटा

शहर के ग्लैक्सी मॉल में संचालित सिनी पोलिज का आनंद लेने के लिए दर्शकों को फिलहाल अभी इंतजार करना होगा। क्योंकि यहां संचालक का कहना है कि हमें कंपनी की तरफ से अभी फिल्म का प्रदर्शन करने जैसी कोई आदेश नहीं मिले हैं। जबकि पूरे सिनी पोलिज को सैनिटराइज करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी