राज्यमंत्री के भतीजे को सोशल मीडिया पर दी धमकी

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भतीजे को सोशल मीडिया पर धमकी दी गई

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 01:52 AM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 01:52 AM (IST)
राज्यमंत्री के भतीजे को सोशल मीडिया पर दी धमकी
राज्यमंत्री के भतीजे को सोशल मीडिया पर दी धमकी

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भतीजे को सोशल मीडिया पर धमकी दी गई है। इतना ही नहीं अभद्र भाषा तक का इस्तेमाल किया गया। जिसमें परिवार के खिलाफ टिप्पणी की गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया। जहां से आरोपित को अदालत ने जमानत दे दी।

राज्यमंत्री के भतीजे हनीष सैनी ने सोशल मीडिया पर एक वाट्सअप ग्रुप बनाया हुआ है। जिसमें पतरेहडी के सौरभ पिछले दिनों राज्यमंत्री के परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां व जान से मारने की धमकी दी थी। अनीष के मुंशी सुभाष चंद निवासी मिल्क ने पुलिस में शिकायत दे थी। जिस पर कार्रवाई करती हुई पुलिस ने पतरेहडी वासी सौरभ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।

chat bot
आपका साथी