इकरारनामा करा दूसरे को बेची जमीन, एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बराड़ा : बराड़ा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपित अमरनाथ निवासी गांव घेलड़ी को गिरफ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 06:21 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 06:21 PM (IST)
इकरारनामा करा दूसरे को बेची जमीन, एक गिरफ्तार
इकरारनामा करा दूसरे को बेची जमीन, एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बराड़ा : बराड़ा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपित अमरनाथ निवासी गांव घेलड़ी को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। कुरुक्षेत्र के गांव बीड़ मंगौली निवासी पीड़ित महिला नराती देवी ने गांव घेलड़ी के दो व्यक्तियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए इकरारनामा करने के बावजूद भी जमीन की रजिस्ट्री न करवाने का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला की शिकायत पर बराड़ा थाना पुलिस ने गांव घेलड़ी निवासी अमरनाथ और कृष्ण लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि आरोपितों ने धोखाधड़ी करके जमीन बेचने के नाम पर उससे 4 लाख 36 हजार रुपये ऐंठे। महिला ने बताया कि कृष्ण लाल उसका ननदोई है और एक दिन उसने उससे कहा कि गांव घेलड़ी में उसकी जमीन के साथ लगती 4 बीघा जमीन बिक रही है यदि वह खरीदना चाहती है तो उसे वह सस्ते रेट पर दिलवा देगा। जमीन का मालिक अमरनाथ उसका दोस्त है। इसीलिए वह अपने ननदोई की बातों में आ गई और 8 फरवरी 2018 को उसने रिश्तेदार कृष्ण लाल उसका चार बीघा जमीन की एवज में अमरनाथ गांव घेलड़ी के साथ जमीन खरीदने का एक इकरारनामा भी करा दिया। चार बीघा जमीन की एवज में उसने दो लाख 56 हजार रुपये बयाना के रूप में लिये। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसने 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और बाकी 86 हजार चेक के जरिए दिये। बाद में 10 अगस्त 2015 को उसने रजिस्ट्री कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने 20 फरवरी 2018 बकाया रकम 1 लाख 80 हजार नकद अमरनाथ को दिए थे। बाद में उसे कहीं से पता चला कि जमीन मालिक अमरनाथ उक्त जमीन को पहले ही 19 मई 2018 को गांव राजौली निवासी जसवंत कौर को बेच चुका है और रजिस्ट्री भी हो चुकी है। जब इसके बाद पीड़ित महिला ने कृष्णपाल व अमरनाथ से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी