नई एलईडी लाइटों के लिए सर्वे शुरू, कंपनी 20 दिन में देगी रिपोर्ट

शहर में नई एलईडी और ट्यूब लाइटों के लिए सर्वे शुरू हो गया है। कंपनी एप के माध्यम से हर वार्ड में लाइटों का सर्वे करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 06:30 AM (IST)
नई एलईडी लाइटों के लिए सर्वे शुरू, कंपनी 20 दिन में देगी रिपोर्ट
नई एलईडी लाइटों के लिए सर्वे शुरू, कंपनी 20 दिन में देगी रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर:

शहर में नई एलईडी और ट्यूब लाइटों के लिए सर्वे शुरू हो गया है। कंपनी एप के माध्यम से हर वार्ड में लाइटों का सर्वे करेगी। इसमें कंपनी नए बिजली के खंभे और एलईडी लाइटों के लिए प्वाइंट भी सर्वे में शामिल करेगी। कंपनी करीब 20 दिन में एलईडी लाइटों के सर्वे का काम पूरा करेगी।

मालूम हो कि शहर में निगम का नई एलईडी लाइटों को लगाने का काम बंद है। नगर निगम खराब एलईडी लाइटों की मरम्मत ही करा रहा है। मुख्यालय ने नई एलईडी लाइटें लगाने के लिए टेंडर किया है। कंपनी ने शहर में एलईडी लाइटों और नए खंभों के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। इसके लिए शहर में कंपनी की करीब दस टीम सर्वे का काम करेगी। इसमें एप के माध्यम से सर्वे का काम करेगी। एप वार्ड नंबर, एलईडी लाइट की संख्या आदि का डाटा एप में लिया जाएगा। शहर में 17 हजार सोडियम लाइटें, ट्यूब लाइट और बल्ब का सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे में मुख्य सड़कें, चौराहे, पार्क, मुख्य बाजार, वार्ड, कॉलोनी समेत अन्य प्वाइंट को भी शामिल किया जाएगा। नगर निगम की माने तो निगम की करीब 23 हजार एलईडी लाइटें लगी है। इसमें करीब 5 हजार नई एलईडी लाइटें लगी है। सर्वे में एलईडी लाइटों को शामिल किया जाएगा, लेकन बदला नहीं जाएगा। वहीं निगम सीमा में शामिल होने वाले गांवों में पथ प्रकाश के लिए एलईडी लाइटें और हाई मॉस्क लाइटें के लिए सर्वे किया जाएगा।

वर्जन

कंपनी ने वार्डों में नई एलईडी लाइटों के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया है। कंपनी के कर्मचारी एप के माध्यम से सर्वे का काम करेगा।

रॉबिन, जेई नगर निगम अंबाला शहर

chat bot
आपका साथी