श्री गणपति अथर्वशीष पाठ करने से मनुष्य की बदल जाती किस्मत: चंद्र शास्त्री

कथावाचक पंडित चंद्र शास्त्री ने कहा कि प्रतिदिन श्री गणपति अथर्वशीष पाठ करने से मनुष्य की किस्मत बदल जाती है किस्मत। श्री गणेश की अराधना बहुत की मंगलकारी मानी जाती है। श्लोक, स्तोत्र, जाप द्वारा गणेश जी को मनाया जा सकता है। वह सोमवार छावनी के महेश नगर स्थित दयाल बाग के राजा पंडाल में श्री गणपति कथा के दौरान श्रद्धालुओं के समक्ष प्रवचन कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 11:53 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 11:53 PM (IST)
श्री गणपति अथर्वशीष पाठ करने से मनुष्य की बदल जाती किस्मत: चंद्र शास्त्री
श्री गणपति अथर्वशीष पाठ करने से मनुष्य की बदल जाती किस्मत: चंद्र शास्त्री

जागरण संवाददाता, अंबाला: कथावाचक पंडित चंद्र शास्त्री ने कहा कि प्रतिदिन श्री गणपति अथर्वशीष पाठ करने से मनुष्य की किस्मत बदल जाती है किस्मत। श्री गणेश की अराधना बहुत की मंगलकारी मानी जाती है। श्लोक, स्तोत्र, जाप द्वारा गणेश जी को मनाया जा सकता है। वह सोमवार छावनी के महेश नगर स्थित दयाल बाग के राजा पंडाल में श्री गणपति कथा के दौरान श्रद्धालुओं के समक्ष प्रवचन कर रहे थे। जोकि शिव गणेश मित्र मंडल द्वारा करवाई जा रही। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से शुभ कार्य में कोई बाधा नहीं आती है. इसलिए किसी भी काम को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा अर्चना की होनी चाहिए। हालांकि कोई भी पूजा प्रसाद के बिना पूरी नहीं होती है और भगवान गणेश को मोदक काफी प्रिय हैं. जिसके कारण उनको मोदक का भोग भी लगाया जाता है। कथा के बीच चंद्र शास्त्री ने भजनों का गुणगान किया और महिला श्रद्धालु भी झूम उठी। समाप्ति पर भव्य आरती के बाद श्रद्धालुओं में मोदक व लड्डूओं का प्रसाद भी बांटा गया। इस मौके पर अमन आनंद, ज¨तद्र गुप्ता, तरूण कनौजिया, रोहित कुमार, मनीष गुप्ता, हेमंत अरोड़ा, सरबजीत ¨सह, संदीप ठाकुर, पंकज, अमन यादव, मयंक गोयल आदि मौजूद रहे।

------

फोटो- 20

धर्म के बिना मानव पशु के समान: मोहित

अंबाला: डिसेंट कॉलोनी श्री गौरी शंकर मंदिर में गणपति बप्पा को श्रद्धालुओं ने पंचामृत से स्नान करवाया। पंडित मोहित खंडूरी व गणेश चंद खंडूरी ने प्रवचन करते हुए कहा कि आहार, ¨नदा, विषय और भय यह सब जीवों में है। धर्म के बिना मानव पशु के समान होता है। जिस प्रकार हम शरीरिक ऊर्जा जीवित रहने के लिए आहार लेते है। उसकी प्रकार दिन दिमाग एवं मन को स्वस्थ रखने के लिए सत्संग भी उतना ही जरूरी है। हमें भी रोजाना कुछ समय के लिए सत्संग करना व उसमें जरुरत बैठना चाहिए। गणपति बप्पा की भव्य आरती में श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचे। जिन्होंने माथा टेकर परिवार की सुख शांति के लिए मन्नतें मांगी। इस मौके पर गौरव, सुशील, नरेश अग्रवाल, भगवान ¨सह, शिव कुमार अग्रवाल, गोल, मन्नी आदि मौजूद रहे।

----

chat bot
आपका साथी