स्पेक्ट्रम 2017 का अनावरण, नारी दुर्गा शक्ति प्रस्तुति ने किया भाव विभोर

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा रचित स्पेक्ट्रम -2017

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Jul 2018 07:19 PM (IST) Updated:Sat, 14 Jul 2018 07:19 PM (IST)
स्पेक्ट्रम 2017 का अनावरण, नारी दुर्गा शक्ति प्रस्तुति ने किया भाव विभोर
स्पेक्ट्रम 2017 का अनावरण, नारी दुर्गा शक्ति प्रस्तुति ने किया भाव विभोर

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा रचित स्पेक्ट्रम -2017 मैगजीन का अनावरण किया गया। इस मैगजीन का शीर्षक पिता रखा गया है। कार्यक्रम में डीजीपी बीएस संधू बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। छात्राओं ने कार्यक्रम में पहुंचने पर बीएस संधू व एडीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान स्वागत गीत के बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थिति का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें भाव विभाग भी कर दिया। नारी - दुर्गा शक्ति पर आधारित प्रस्तुति ने नारी पीड़ा को दर्शाया और उन्हें खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक किया। प्रस्तुति देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गई। प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने दुर्गा शक्ति एप के बारे में भी बड़े ही शानदार तरीके से जानकारी देकर उपस्थिति का जागरूक किया। मौके पर छात्राओं ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस मौके पर स्कूल मैने¨जग कमेटी के वाइस चेयरमैन राजेंद्र नाथ ने डीजीपी को भेंट स्वरूप पौधा भेंट किया। डीजीपी ने सभी विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

chat bot
आपका साथी