रिटायर्ड फौजी के खाते से डेढ़ माह में साढ़े छह लाख साफ

रिटायर्ड फौजी से साढ़े छह लाख रुपये की ठगी हो गई है। आरोपित 14 सितंबर से डेढ़ माह तक खाता से राशि निकालता रहा। आरोपित ने दो हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक खाते से राशि निकाल ली। पीड़ित के खाते में महज पांच हजार रुपये बचे हैं। पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 11:15 AM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 06:35 AM (IST)
रिटायर्ड फौजी के खाते से डेढ़ माह में साढ़े छह लाख साफ
रिटायर्ड फौजी के खाते से डेढ़ माह में साढ़े छह लाख साफ

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: रिटायर्ड फौजी से साढ़े छह लाख रुपये की ठगी हो गई है। आरोपित 14 सितंबर से डेढ़ माह तक खाता से राशि निकालता रहा। आरोपित ने दो हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक खाते से राशि निकाल ली। पीड़ित के खाते में महज पांच हजार रुपये बचे हैं। पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है।

गांव बरनाला के हरचरण सिंह ने बताया कि वह आर्मी से रिटायर्ड हो चुका है। उन्होंने बताया कि रिटायर्ड होने के बाद उसे सरकार की ओर से पेंशन मिलती है। उसका बैंक खाता माडल टाउन स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। वह बैंक में गया था, जहां बैंक में अपनी कॉपी पूरी करवायी तो पता चला कि खाते में सिर्फ पांच हजार रुपये ही रह गए हैं। यह देखकर हरचरण सिंह हैरान रह गया कि वह तो माह भर में एक दो बार ही राशि निकलवाता है तो इतनी अधिक ट्रांजेक्शन कैसे हो गई। इसके बाद बैंक में कॉपी चेक करवायी। कहीं बैंक की मशीन में तकनीकी खराबी हो। लेकिन खाता से राशि निकल चुकी थी। पीड़ित ने बताया कि उसके खाता में करीबन साढ़े छह लाख रुपये थे। जिन्हें आरोपित 14 सितंबर से निकलवाता रहा। पीड़ित ने बैंक मैनेजर को अवगत करवाया। जहां पीड़ित को पता चला कि आरोपित ने मोबाइल के जरिये राशि निकाली है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

आरोपित ने खाता से की डेढ़ सौ ट्रांजेक्शन

पीड़ित ने बताया कि उसके खाते से 14 सितंबर को पहली ट्रांजेक्शन हुई। जिसमें एयरटेल मनी से करीबन डेढ़ सौ ट्रांजेक्शन हुई और सभी में दो-दो हजार रुपये निकलते रहे। इसके अलावा गुरुग्राम की पेयु कंपनी में तीन ट्रांजेक्शन हुई, जिसमें दो बार बीस-बीस और एक बार दस हजार निकाला गया। इसके अलावा 15 ट्रांजेक्श्न पेटीएम से की गई हैं।

chat bot
आपका साथी