साहा अनाज मंडी में रैली के लिए सारवान ने किया दौरा

संवाद सहयोगी, साहा : विधायक संतोष चौहान सारवान ने 11 नवंबर को साहा अनाज मंडी में 4 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में रैली को लेकर दौरान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 01:41 AM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 01:41 AM (IST)
साहा अनाज मंडी में रैली के लिए सारवान ने किया दौरा
साहा अनाज मंडी में रैली के लिए सारवान ने किया दौरा

संवाद सहयोगी, साहा : विधायक संतोष चौहान सारवान ने 11 नवंबर को साहा अनाज मंडी में 4 साल बेमिसाल के तहत प्रस्तावित रैली को लेकर आयोजन स्थल का दौरा किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, मंडी की साफ-सफाई की व्यवस्था, कार्यकर्ताओं के बैठने के स्थान के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

इस दौरान वेद प्रकाश, घुम्मन ¨सह किरमच, जगमोहन कुमार, बंतो कटारिया, सुरेन्द्र ¨सह राणा, रमन वासन, अरूण भान, अमित सारवान, सतीश मेहता, राजेश बतौरा मौजूद रहे।

संतोष चौहान सारवान ने बताया कि 11 नवंबर को सुबह 10 बजे साहा अनाज मंडी में भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मुलाना विधानसभा क्षेत्र के तहत एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे।

chat bot
आपका साथी