2 मिनट 40 सेकेंड में 800 मीटर दौड़ रिद्धिमा प्रथम

गांव लखनौरा की 11 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा ने अंडर-14 वर्ग में 800 मीटर दौड़ 2 मिनट 40 सेकेंड में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 08:17 AM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 08:17 AM (IST)
2 मिनट 40 सेकेंड में 800 मीटर दौड़ रिद्धिमा प्रथम
2 मिनट 40 सेकेंड में 800 मीटर दौड़ रिद्धिमा प्रथम

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़: गांव लखनौरा की 11 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा ने अंडर-14 वर्ग में 800 मीटर दौड़ 2 मिनट 40 सेकेंड में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिद्धिमा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों, गुरुजनों के साथ-साथ अपने कोच लखविन्द्र सिंह और पोला पहलवान को दिया। सीबीएसई इंटर स्कूल स्पो‌र्ट्स एंड गेम्स कंपीटिशन का आयोजन सिरसा में 3 से 6 सितम्बर तक किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में दूरदराज की छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें 11 वर्षीय रिद्धिमा ने रिकार्ड तोड़ समय 2 मिनट 40 सेकेंड में 800 मीटर दौड़ पूरी कर क्षेत्र और अपने स्कूल का नाम रोशन किया। रिद्धिमा जोकि गांव लखनौरा के नरेश मेहता की पुत्री है और नारायणगढ़ के डीएवी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी रिद्धिमा

कोच लखविन्द्र सिंह के अनुसार यह उपलब्धि प्राप्त करने के उपरान्त अब रिद्धिमा आगामी दिसंबर 2019 में छतीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेने जाएगी। इससे पूर्व में रिद्धिमा ने इसी वर्ष अंबाला में हुई अंडर-14 वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी 600 मीटर की दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया था और वर्ष 2017 व 2018 में जिला में हुई अंडर-11 वर्ग की प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। प्रिंसिपल ने इस सफलता पर गर्व प्रकट करते हुए कहा कि आगामी दिसंबर 2019 में छतीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भी रिद्धिमा प्रथम स्थान प्राप्त अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।

chat bot
आपका साथी