राजकुमार सांगवान चुने गए नए अध्यक्ष

रोटरी क्लब बराड़ा की प्रथम वर्षगांठ के साथ ही प्रधान पुष्पेंद्र राणा सेवानिवृत्त हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 11:43 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 11:43 AM (IST)
राजकुमार सांगवान चुने गए नए अध्यक्ष
राजकुमार सांगवान चुने गए नए अध्यक्ष

संस, बराड़ा : रोटरी क्लब बराड़ा की प्रथम वर्षगांठ के साथ ही प्रधान पुष्पेंद्र राणा सेवानिवृत्त हो गए। क्लब की बैठक में अगले वर्ष के लिए राजकुमार सांगवान को नया अध्यक्ष चुना गया। सभी सदस्यों ने नए अध्यक्ष का स्वागत करते हुए सेवानिवृत्त अध्यक्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई तथा उनके विकासशील, समाज सेवा के साथ संगठन को सुदृढ़ करने संबंधी प्रयासों की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर 60 जरूरतमंद महिलाओं को राशन किट के साथ बच्चों को खिलौने तथा शिक्षाप्रद सामग्री दी गई। इस मौके पर वरुण सिगला, निवेदिता भारद्वाज, रघुवीर सिंह, गुरमीत कौर, सरिता चौहान, राजेश धीमान, इंद वि•ा, हरपाल सिंह, जसविदर सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी