लेमन रेस में काजल और मटका रेस में इंदू रही अव्वल

एसआरएम ग्लोबल ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 2019 का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 08:20 AM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 06:26 AM (IST)
लेमन रेस में काजल और मटका रेस में इंदू रही अव्वल
लेमन रेस में काजल और मटका रेस में इंदू रही अव्वल

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : एसआरएम ग्लोबल ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 2019 का आयोजन किया गया। अंजली एंड ग्रुप ने हरियाणवी, स्टेनजीन ने नेपाली, अंतरिक्षा ने हिदी, धीरज और काजल ने कप्पल डांस पेश किया। वाजिद ने सोलों गानों की पेशकश दी। श्री बिरखा राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के स्टूडेंट्स ने पंजाबी गानों पर व फार्मेसी विभाग के स्टूडेंट्स ने फनी लेजी, बीएड के स्टूडेंट्स ने ग्रुप डांस, हिमाचल के कांगड़ा में शादी में लड़की पक्ष की ओर से किया जाने वाला डांस आकर्षण का केन्द्र रहा। सीएमडी डॉ.रोशनलाल जिदल, चेयरपर्सन रितू जिदल व रजनीश जिदल ने शिक्षा, खेल व एनुअल फेस्ट में प्रतिभा दिखाने वाले स्टूडेंट्स को स्मृति चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया। लेमन रेस में काजल, मटका रेस में इंदू, थ्री लेग रेस में हरविन्द्र और कृति प्रथम रहे। चेस में राहुल चौधरी प्रथम व सुजान कुमार दूसरे स्थान पर रहे। टेबल टेनिस बॉयज में रणजीत व ग‌र्ल्स में संजू प्रथम स्थान पर रहे। मेहंदी में महक प्रथम, गुंजा दूसरे व शुबाना तीसरे स्थान पर रहीे। बैडमिटन में सिगल में हिमांशु व सोनम को प्रथम स्थान मिला।

एमटैक सेकेंड ईयर में तनु कुमारी को कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी में प्रथम आने पर स्मृति चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया गया। बीटेक सीएसी सेकेंड ईयर से सालविया, बीटेक फाइनल ईयर से प्रज्ञा, बीटेक सिविल सेकेंड ईयर से वेद प्रकाश, बीटैक ईसीई से सिद्वि कुमार, बीबीए प्रथम से सोनी गुप्ता प्रथम रहे।

डिप्लोमा इंजीनियरिग के स्टूडेंट्स को गिद्दे में प्रथम, फार्मेसी के छबाकड़ा को दूसरा, हरविन्द्र एंड ग्रुप को तीसरा स्थान मिला। सोलो डंास में अंतरिक्षा प्रथम स्थान मिला। ग्रुप सांग में संजोति एंड ग्रुप को प्रथम, बीटेक के स्टूडेंट्स की क्वाली को दूसरा व वाजिद एंड ग्रुप को तीसरा स्थान मिला। स्किट में बीटेक की टीम को प्रथम स्थान मिला। मौके पर प्रिसिपल डॉ.बीके शर्मा, डॉ.आर के गुप्ता, प्रिसिपल डॉ.रिचा ओहरी, प्रिसिपल प्रदीप हुड्डा, प्रिसिपल डॉ.उषा सिगला, डॉ.सुनीता भाटला मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी