दो साल से कंडम पड़े सार्वजनिक शौचालय, धर्मशाला की मांग कर रही जनता

पक्की सराय छावनी में मुख्य नाले के पास बने सार्वजनिक शौचालय प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं। दो साल से गंदगी के बीच बने सार्वजनिक शौचालय कंडम हो चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 06:20 AM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 06:20 AM (IST)
दो साल से कंडम पड़े सार्वजनिक शौचालय, धर्मशाला की मांग कर रही जनता
दो साल से कंडम पड़े सार्वजनिक शौचालय, धर्मशाला की मांग कर रही जनता

जागरण संवाददाता, अंबाला: पक्की सराय छावनी में मुख्य नाले के पास बने सार्वजनिक शौचालय प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं। दो साल से गंदगी के बीच बने सार्वजनिक शौचालय कंडम हो चुके हैं। मुख्य दरवाजे से लेकर सीट तक गायब हो चुकी है और दीवारें भी जर्जर हो गई। जिस कारण समस्त क्षेत्रवासियों ने निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते शौचालय के इस्तेमाल से किनारा कर लिया है। यहां तक कि क्षेत्रवासी लंबे समय से सार्वजनिक शौचालय की जगह व पास खाली पड़ी करीब सात गज जमीन पर कई बार धर्मशाला के निर्माण की मांग उठा चुके हैं। हर बार उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। क्षेत्रवासी बलबीर, सगरनदास, अशोक, पूर्णचंद, विनोद, विनय, योगेश, रत्नलाल, बंटी, शिवानी, रिकू, नंदू देवी, कमलेश, संतोष, कलावंती, सुनीता, मीना, लक्ष्मी, काजल, गौरव, योगेश, मंगत का कहना है कि पहले ही सार्वजनिक शौचालय के प्रति अनदेखी के कारण सरकारी पैसे का नुकसान हो रहा है। उनका कहना है इलाके में करीब सात से आठ हजार वोटर होने के बावजूद एक भी धर्मशाला नहीं है। मजबूरन लोगों को शादी समारोह व पार्टी आदि के लिए दूसरी कॉलोनी में बनी धर्मशालाओं व प्राइवेट बैंक्वेट हॉल का सहारा लेना पड़ता है। प्रशासन अधिकारियों को चाहिए कि वह क्षेत्रवासियों की जरूरत के अनुसार ही इलाके में धर्मशाला का निर्माण करवाएं। ताकि लोगों को परेशानी न हो।

chat bot
आपका साथी