नवचयनित मंडल प्रधानों ने की मंत्री विज से मुलाकात

अंबाला छावनी सदर बाजार टी प्वाइंट पर अंबाला छावनी विधानसभा के तीन मंडल प्रधानों ने गृह स्थानीय शहरी निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:34 AM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:34 AM (IST)
नवचयनित मंडल प्रधानों ने की मंत्री विज से मुलाकात
नवचयनित मंडल प्रधानों ने की मंत्री विज से मुलाकात

जागरण संवाददाता, अंबाला : अंबाला छावनी सदर बाजार टी प्वाइंट पर अंबाला छावनी विधानसभा के तीन मंडल प्रधानों ने गृह, स्थानीय शहरी निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। ग्रामीण मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता, महेश नगर मंडल प्रधान अजय पराशर ने पार्टी गतिविधियों पर चर्चा की।

विज ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि नवनिर्वाचित मंडल प्रधान तीन वर्षों के अपने कार्यकाल में संगठन को सर्वोपरि मानकर कार्यकर्ताओं को पूरा मान -सम्मान देंगे। उन्होंने मंडल प्रधानों का आह्वान किया वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर मीडिया कोऑर्डिनेटर विजेंद्र चौहान, पूर्व पार्षद कमल किशोर जैन, भूपेश शर्मा, गुरविदर शर्मा, संजीव वालिया, दीपक भसीन, संजीव जैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी