गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

गुरु नानक देव जी के 550वें साला उत्सव पर टैगोर गार्डन में नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें जेजेपी के जिला शहरी अध्यक्ष हरपाल सिंह कंबोज ने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका व पूरे सामाज को मुबारकबाद दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 08:15 AM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 08:15 AM (IST)
गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव पर निकाला नगर कीर्तन
गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर

गुरु नानक देव जी के 550वें साला उत्सव पर टैगोर गार्डन में नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें जेजेपी के जिला शहरी अध्यक्ष हरपाल सिंह कंबोज ने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका व पूरे सामाज को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव केवल सिख समुदाय के गुरु नहीं थे वी तो पूरे विश्व के पूजनीय थे। गुरु नानक देव जी जहां गए वहीं उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। हमें भी अपने गुरुओं कि दी हुई सीख वे उनके सिद्धांतों पर चलने कि एक छोटी कि कोशिश जरूर करनी चाहिए। कम्बोज ने अपने कार्यालय खन्ना पैलेस काम्प्लेक्स में एक जनसभा में लोगों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव को सभी को धूमधाम से वे उल्लास के साथ मनाना चाहिए। गुरु नानक देव जी ने पैदल घूमकर लोगों को अंधविश्वास के खिलाफ जागरूक किया और समाज को एक अच्छे वे सच्चे रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी