नपा सफाई कर्मचारी संघ ने झाड़ू प्रदर्शन कर सरकार को चेताया

नगर पालिका के सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्य बाजार में झाड़ू प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नपा कार्यालय में संघ प्रधान प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद झाड़ू प्रदर्शन शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jul 2019 07:20 AM (IST) Updated:Wed, 10 Jul 2019 07:20 AM (IST)
नपा सफाई कर्मचारी संघ ने झाड़ू प्रदर्शन कर सरकार को चेताया
नपा सफाई कर्मचारी संघ ने झाड़ू प्रदर्शन कर सरकार को चेताया

संवाद सहयोगी, बराड़ा : नगर पालिका के सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्य बाजार में झाड़ू प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नपा कार्यालय में संघ प्रधान प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद झाड़ू प्रदर्शन शुरू हुआ। जो रेलवे स्टेशन से मुख्य बाजार में होते हुए गोयल मार्केट में समाप्त हुआ। इस दौरान कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर स्थानीय प्रशासन व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। संघ का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की गत हड़ताल के दौरान दिए गए आश्वासन को सरकार की ओर से पूरा नहीं किया गया। सरकार को वादे याद दिलाने के लिये सफाई कर्मचारियों ने लंच टाइम में झाड़ू प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समय रहते उनकी न्याय संगत मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। मौके पर उपप्रधान डिपल सैहला, सचिव रोहित कुमार, राजेश, भूरा, संजीव, अशोक, सतीश, राजेश, सुलोचन, जसमीत व सुखविदर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी