प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्रा को महिला थाने में छोड़ा, काउंसलिंग में कही एेसी बात

प्रेमी ने छात्रा से शारीरिक संबंध बनाए और इसके बाद उसे महिला थाने में छोड़ दिया। बाद में छात्रा ने काउंसलिंग में बताया कि वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 08:51 AM (IST)
प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्रा को महिला थाने में छोड़ा, काउंसलिंग में कही एेसी बात
प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्रा को महिला थाने में छोड़ा, काउंसलिंग में कही एेसी बात

जेएनएन, अंबाला शहर। नौवीं की छात्रा की एक लड़के से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी तो दोस्ती प्यार में बदल गई। वीरवार को छात्रा लड़के से मिलने पहुंची तो उस दौरान लड़के ने उससे संबंध बनाए। इसके बाद लड़का छात्रा को महिला थाने में छोड़कर फरार हो गया। लड़की के परिजनों ने अब मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

सीडब्ल्यूसी काउंसिलिंग के दौरान छात्रा ने माना कि उसने सहमति से लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। वह लड़के के साथ ही रहना चाहती है, लेकिन उसने उसे साथ रखने से इन्कार कर दिया। छात्रा के कहने पर सीडब्ल्यूसी ने उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

अंबाला शहर में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का काफी समय से 10वीं फेल युवक मंगल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच नजदीकियों का लड़की के परिजनों को पहले से ही पता था। वह कई बार लड़के को समझा चुके थे।

वीरवार को छात्रा शाम के समय ट्यूशन के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। रात को करीब 11 बजे युवक उसे महिला थाने छोड़कर फरार हो गया। छात्रा ने बताया कि मंगल 10वीं फेल है और उसकी उम्र 18 साल है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी