नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : काला अंब क्षेत्र में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Feb 2017 01:08 AM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 01:08 AM (IST)
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का  आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : काला अंब क्षेत्र में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पुनीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता द्वारा बताए गए नाम के आधार पर उसकी पहचान की गई, उसके बाद हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया। पूछताछ पूरी होने की कही लेकिन रिमांड नहीं मांगा। इसी कारण कोर्ट ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए। सरकारी अस्पताल में मेडिकल के बाद उसे जेल प्रशासन के हवाले कर दिया गया।

करीब चार दिन पूर्व हुई इस घटना का पता नाबालिग की मां को उसके गंदे कपड़ों से लगा था। आरोपी रात के अंधेरे में उसे घर से दूर ले गया। वहां गलत काम करने के बाद धमकी दी थी कि यदि किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। महिला पुलिस थाने में केस दर्ज है। जानकारी के अनुसार पता चला कि पुनीत इलाके में है, उसे धर लिया गया। ध्यान रहे की करीब पांच माह से नाबालिग की आरोपी से बात होती थी जोकि कुछ समय पूर्व बंद हो गई। इसके बाद रात के समय उसने फोन किया तो नाबालिग ने नहीं उठाया। खटकने पर नाबालिग ने यह सोचकर दरवाजा खोला कि उसके पिता आए होंगे लेकिन बाहर पुनीत खड़ा था। जोकि जिद करके उसे अपने साथ घर से कुछ दूरी पर ले गया था। भय में पीड़िता ने किसी को नहीं बताया था। इंस्पेक्टर रजनी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को जेल भिजवा दिया गया।

chat bot
आपका साथी