84 लाख योनियों में मनुष्य की योनी श्रेष्ठ-सुंदर : चैतन्य महाराज

मोती नगर में श्री कबीर जन कल्याण सेवाश्रम नगर खेड़ा के परमाध्यक्ष आचार्य सनातन चैतन्य महाराज के 53वें जन्म दिन पर भक्तों ने रामचरित्र मानस सुंदरकांड का सस्वर सामोहिक पाठ परायण व भजन कीर्तन किया गया। पं. रविंद्रनाथ तिवारी ने वैदिक मंगलाचारण पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Dec 2019 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 07:30 AM (IST)
84 लाख योनियों में मनुष्य की योनी श्रेष्ठ-सुंदर : चैतन्य महाराज
84 लाख योनियों में मनुष्य की योनी श्रेष्ठ-सुंदर : चैतन्य महाराज

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: मोती नगर में श्री कबीर जन कल्याण सेवाश्रम नगर खेड़ा के परमाध्यक्ष आचार्य सनातन चैतन्य महाराज के 53वें जन्म दिन पर भक्तों ने रामचरित्र मानस सुंदरकांड का सस्वर सामोहिक पाठ परायण व भजन कीर्तन किया गया। पं. रविंद्रनाथ तिवारी ने वैदिक मंगलाचारण पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आचार्य चैतन्य महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी 84 लाख योनियों में मनुष्य की योनी श्रेष्ठ व सुंदर है। सभी योनी भोग योनी है पर मानव योनी को कर्म योनी बताया गया है। संसार द्वंदात्मक है और यहां सुख है तो दु:ख भी है, जय-पराजय, मान-अपमान, लाभ-हानि, यश-अपयश, रात-दिन, स्वर्ग-नर्क, आकाश-पाताल, स्त्री-पुरुष, जन्म-मृत्यु आदि हैं मानो कोई भी सिक्का एक पहलू वाला नहीं होता, सदैव दो पहलू वाला ही होता है। जन्म से मृत्यु की तरफ यात्रा ही जीवन सत्यता है। समय, मृत्यु, काल, समय किसी के हाथ में नहीं होता।

पं. रामबिहारी शर्मा व लता मलिक ने बहुत सुंदर गुरु भजन गाये और संगत को निहाल किये। आचार्य चैतन्य महाराज व उपस्थित भक्तों ने इस अवसर पर 53 दीप प्रज्जवलित कर सदगुरु पुष्पार्चना किये। बाद में महा आरती व शांति पाठ वाचन किया गया। इसके बाद भोज भंडारा हुआ। कार्यक्रम में कोमल महाराज, शिवचरण अग्रवाल, उषा अग्रवाल, नीलकमल शर्मा, संजीव कबीर, सरोज बाला, राजीव वर्मा, सीमा वर्मा, हरिंदर शर्मा, पवन वडेरा, विनोद दास, जितेंदर, कनव सैनी, सुमित शर्मा, डां. लालचंद, साधु सिंह व्यास, सूरज भान मलिक, अंजना इंसा, माया देवी, इन्दु बाला, सुरभी, जग्गी राणा, ओमी राठौर, श्रेष्ठा राठौर, सीता रानी, उषा बंसल, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, कुमारी एकता, खुशी, सुखविंदर कौर, ममता रानी, पूजा गर्ग, साक्षी, वैष्णवी वर्मा, रजनीश गुप्ता, भावना गुप्ता, परवेश उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी