परशुराम भवन का शिलान्यास किया

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : भगवान परशुराम जी की जयंती परशुराम मंदिर नारायणगढ़ में धूमधा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Apr 2017 01:18 AM (IST) Updated:Sat, 29 Apr 2017 01:18 AM (IST)
परशुराम भवन का शिलान्यास किया
परशुराम भवन का शिलान्यास किया

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : भगवान परशुराम जी की जयंती परशुराम मंदिर नारायणगढ़ में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सांसद रतन लाल कटारिया व राज्य मंत्री नायब सैनी ने परशुराम भवन का शिलान्यास किया। कटारिया ने कहा कि भगवान परशुराम शक्ति एवं भक्ति के प्रतीक हैं। वे शस्त्र और शास्त्र दोनों के श्रेष्ठ ज्ञाता भी हैं। भगवान परशुराम ने मानव कल्याण के लिए जो पग उठाये, हम सबका यह कर्तव्य हैं कि हम उनके द्वारा दिखाये गए मार्ग पर चलते हुए देश व समाज के कल्याण तथा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करें। राज्यमंत्री नायब सैनी ने विश्व में भारत की सभ्यता व संस्कृति सबसे समृद्ध एवं संपन्न है। राज्यमंत्री ने परशुराम भवन के लिए पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

इस मौके पर परशुराम सेवा दल के प्रधान नरेन्द्र देव शर्मा ने संस्था के कार्यो व निर्माणाधीन परशुराम भवन के बारे में बताया तथा सेवानिवृत अध्यापक अश्वनी शर्मा, ब्राह्मण सभा के प्रधान डाक्टर राजगोपाल मोदगिल, श्याम लाल कौशिक, ब्राहामण एकता शक्ति के प्रधान दयानंद महर्षि, मार्केट कमेटी के चेयरमैन नवीन शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन के बारे में अपने विचार रखें।

chat bot
आपका साथी