भाजपा राज में प्रदेश में बढ़ रहा अपराध : ढींडसा

कांग्रेस नेता धर्मवीर ढींडसा ने कहा कि भाजपा राज के दौरान प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। हर रोज हत्या दुष्कर्म और अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। फरीदाबाद में हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी की दिनदहाड़े हत्या की निदा करते हुए ढींडसा ने कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jun 2019 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jun 2019 06:32 AM (IST)
भाजपा राज में प्रदेश में बढ़ रहा अपराध : ढींडसा
भाजपा राज में प्रदेश में बढ़ रहा अपराध : ढींडसा

संवाद सहयोगी, शहजादपुर: कांग्रेस नेता धर्मवीर ढींडसा ने कहा कि भाजपा राज के दौरान प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। हर रोज हत्या, दुष्कर्म और अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। फरीदाबाद में हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी की दिनदहाड़े हत्या की निदा करते हुए ढींडसा ने कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है। उन्होंने स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के हवाला देते कहा कि प्रदेश में मई 2018 से अप्रैल 2019 के बीच हत्या के 1087, दुष्कर्म के 1681, अपहरण के 3763, डकैती के 310, भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत 1,08,449 संज्ञेय केस दर्ज हुए। यानी प्रदेश में हर रोज लगभग तीन हत्याएं, पांच दुष्कर्म, दस से अधिक अपहरण और लगभग एक डकैती की घटनाएं हो रही है।

chat bot
आपका साथी