मी¨टग में विज ने सफाई कर्मियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग बारे में पूछा

जागरण संवाददाता, अंबाला छावनी के रेस्ट हाउस में रविवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भाजपा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jan 2019 08:55 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jan 2019 08:55 PM (IST)
मी¨टग में विज ने सफाई कर्मियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग बारे में पूछा
मी¨टग में विज ने सफाई कर्मियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग बारे में पूछा

जागरण संवाददाता, अंबाला

छावनी के रेस्ट हाउस में रविवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भाजपा कार्यकर्ताओं की मी¨टग ली। इस दौरान विज ने कार्यकर्ताओं से स्वच्छता अभियान में किए जा रहे सहयोग बारे में उनकी प्रशंसा की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से निगम कर्मियों द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। वार्ड के मुताबिक लगाई गई ड्यूटी पर कार्यरत कार्यकर्ताओं ने निगम कर्मियों की विज के सामने प्रशंसा की और बताया कि कर्मी जी जान से छावनी में सफाई व्यवस्था दुरस्त करने में लगे हुए हैं। हालांकि मी¨टग में विज के सामने कूड़ा उठाने के लिए छोटी तिपहिया गाड़ियों की व्यवस्था और नालियां के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को नियुक्त करने की मांग भी उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सफाई अभियान चलाकर नगर के बड़े-बड़े नालों को साफ करने की व्यवस्था करनी चाहिए। मंत्री ने स्वच्छता सहयोगियों को आश्वासन दिया कि अधिकारियों से बात करके सारी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी