ठंड बन रही गेहूं की फसल के लिए बरदान

जागरण संवाददाता अंबाला शहर जिले में इन दिनों पड़ रही ठंड गेहूं की फसल के लिए वरदान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 12:35 AM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 12:35 AM (IST)
ठंड बन रही गेहूं की फसल के लिए बरदान
ठंड बन रही गेहूं की फसल के लिए बरदान

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जिले में इन दिनों पड़ रही ठंड गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हो रही है। जबकि पहले इन दिनों धूप निकलने लगती है। लेकिन इस साल जनवरी पूरी तरह से सर्द है। इसका गेहूं की फसल को पूरा लाभ मिलेगा। ठंड के कारण फसल पर रंगत चढ़ गई है। सुबह के समय तापमान में गिरावट से फसल में अच्छा फुटाव हो रहा है। जिला में लगभग 82 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल लहालहा रही है। क्योंकि इस समय गेहूं की फसल के लिए तापमान अनुकूल है। अधिक ठंड होने पर फसल का अधिक फुटाव होगा।

------

दो दिन और गहरी होगी ठंड

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्यिस रहा। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्यिस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्यिस रहने की संभावना जतायी जा रही है। आने वाले दो दिन तक ठंड ओर गहरी हो सकती है। जिससे आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। गेहूं की फसल के लिए ठंड लाभकारी बतायी जा रही है।

-------

बरसात से हुआ था नुकसान

पिछले दिनों हुई चार दिन बरसात ने फसलों को नुकसान पहुंचाया था। जिसके चलते मुआवजे के लिए किसानों ने कृषि विभाग में फार्म जमा करवाए थे। बरसात और धूप से गेहूं में पीला रतुआ होने की आशंका बनी रहती है। हालांकि अभी तक यह बीमारी जिला में नहीं देखी गई।

-----

फसल का रखे ध्यान

किसान जय सिंह ने बताया कि इन दिनों मौसम बार बार बदलता है। जैसे बरसात से काफी नुकसान हुआ है। लेकिन जितनी अधिक ठंड पड़ेगी उतना गेहूं की फसल को फायदा होगा। बरसात के बाद पानी की अधिकता होने प र फसल पर पीलापन हो जाता है। ऐसे में जिक या यूरिया का छिड़काव करें।

chat bot
आपका साथी