नकाब पहनकर पति ने सैर कर रही गर्भवती पत्‍नी और भाभी पर फेंका तेजाब, घरेलू कलह

महिलाओं पर तेजाब फेंकने की घटना के खिलाफ मुहिम और अभियान के बावजूद लोगों की मानसिकता में बदालाव नहीं हो रहा है। अंबाला में पति ने गर्भवती पत्‍नी और अपनी भाभी पर तेजाब फेंक दिया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sun, 01 Mar 2020 09:21 AM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2020 02:12 PM (IST)
नकाब पहनकर पति ने सैर कर रही गर्भवती पत्‍नी और भाभी पर फेंका तेजाब, घरेलू कलह
नकाब पहनकर पति ने सैर कर रही गर्भवती पत्‍नी और भाभी पर फेंका तेजाब, घरेलू कलह

अंबाला, जेएनएन। महिलाओं पर तेजाब फेंकने (Acid attack) जैसी क्रूरता की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां पत्‍नी से झगड़ा होने पर प‍ति ने गर्भवती पत्‍नी और भाभी पर तेजाब फेंक दिया। पति नकाब पहनकर आया और सैर कर रही गर्भवती पत्‍नी और भाभी पर तेजाब फेंककर भाग गया। दोनों महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं ओर पत्‍नी की हालत गंभीर है।  

घरेलू विवाद के कारण फेंका तेजाब, एक-दूसरे पर करते थे शक

पति करनाल से मोटरसाइकिल पर पगड़ी से चेहरा छुपाकर कर आया था। घटना बराड़ा के पास गांव अलावलपुर में हुई। जानकारी के अनुसार पति अनिल कुमार नकाब पहनकर बाइक पर आया और सैर कर रही गर्भवती पत्‍नी बिंदर और भाभी नेहा उर्फ सोनिया पर तेजाब फेंककर फरार हो गया।  में घटित हुई।

वारदात के बाद दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गई और तड़पती रहीं। कुछ देर बाद लोगों ने बराड़ा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।  उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उनको मुलाना के अस्पताल में पहुंचाया। एसपी अभिषेक जोरवाल, बराड़ा थाना प्रभारी हमीर सिंह और सीआइए स्टॉफ ने मौके का मुआयना किया। चार माह की गर्भवती पत्‍नी की हालत गंभीर है। भाभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

भाभी ने किसी दूसरे पर जताया था शक, वारदात के बाद अस्पताल देखने नहीं आया पति तो पकड़ा गया

झुलसी महिला ने मुकेश नामक युवक पर तेजाब फेंकने का शक जताया था। वारदात के बाद अनिल कुमार अपनी पत्‍नी और भाभी को देखने तक नहीं आया। इसके बाद बराड़ा पुलिस की शक की सुई पति पर घूमी और चंद घंटों बाद वारदात को सुलझा लिया। आरोपित अनिल कुमार को करनाल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी अपनी पत्‍नीसे अनबन रहती थी।

आरोपित ने तेजाब कहां से खरीदा और इस वारदात को क्यों अंजाम दिया और पूछताछ जारी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पति-पत्‍नी को एक-दूसरे पर शक था और उनका झगड़ा हुआ था। इसी कारण पति ने यह वारदात की। पुलिस ने बताया कि पति अनिल कुमार ने पूरी साजिश रच कर वारदात की। वह करनाल में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। अनिल की पत्‍नी की हालत गंभीर है और वह बयान देने की हालत में नहीं है। भाभी ने बयान दर्ज करवाएक हैं।

chat bot
आपका साथी