हाजमा दुरुस्त होने से रेत-पत्थर तक खा गई भाजपा

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़(अंबाला) :भाजपा सरकार का हाजमा इतना दुरुस्त है कि यह यमुना के रेत और पत्थर तक खा गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 02:05 AM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 02:05 AM (IST)
हाजमा दुरुस्त होने से रेत-पत्थर तक खा गई भाजपा
हाजमा दुरुस्त होने से रेत-पत्थर तक खा गई भाजपा

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़(अंबाला) :भाजपा सरकार का हाजमा इतना दुरुस्त है कि यह यमुना के रेत, इस क्षेत्र के पत्थर से लेकर गरीबों की दाल रोटी तक डकार गई। पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा सोमवार को कांग्रेस नेता अशोक मेहता के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे।

पूर्व सीएम ने इस क्षेत्र में खनन बंद होने के बावजूद अवैध खनन और रॉयल्टी वसूलने के सवाल पर कहा कि भाजपा सरकार व इसके प्रतिनिधियों ने सुनियोजित लूट खसोट मचा रखी है।

निजी शुगर मिल किसानों की बकाया करोड़ों रुपये की राशि न देने के सवाल के जवाब में कहा कि यह सब सरकार की मिलीभगत से हो रहा है। गन्ने के साथ-साथ अन्य फसलों के समर्थन मूल्य दिलाने में भाजपा सरकार विफल रही है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज किसान की हालत दयनीय हो गई है और वह लगातार कर्ज की दलदल में धंसता चला जा रहा है। हुड्डा ने कहा कि उनकी सरकार आने पर सबसे पहले किसान का कर्जा माफ किया जाएगा।

चुनावों तक खत्म हो जाएगा जननायक जनता पार्टी का अस्तित्व

सांसद दुष्यंत चौटाला की नई पार्टी बनाने का कांग्रेस पर क्या प्रभाव पड़ेगा, के प्रश्न पर हुड्डा ने कहा कि इनेलो भाजपा की मुख्य सहयोगी व बी टीम रही है, जो अब दुष्यंत भी कह रहे हैं। चुनावों तक इनेलो व दुष्यंत की जननायक जनता पार्टी दोनों का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा।

इस मौके पर गौरव राज, बरखा राम धीमान, ओमप्रकाश पाल, जरनैल ¨सह भूखडी, कमलेश शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी