महात्मा गांधी ने सत्य और अहिसा के रास्ते पर चलकर लोकतंत्र का किया विकास : डॉ. वर्मा

संत मोहन सिंह खालसा लबाना ग‌र्ल्स कॉलेज में महात्मा गांधी की 150वी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गांधी स्टडी सेंटर एंड रिसर्च सेंटर की ओर से एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्वानों ने अपने शोध पत्र पढ़े।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 07:10 AM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2020 07:10 AM (IST)
महात्मा गांधी ने सत्य और अहिसा के रास्ते पर चलकर लोकतंत्र का किया विकास : डॉ. वर्मा
महात्मा गांधी ने सत्य और अहिसा के रास्ते पर चलकर लोकतंत्र का किया विकास : डॉ. वर्मा

संवाद सहयोगी, बराड़ा : संत मोहन सिंह खालसा लबाना ग‌र्ल्स कॉलेज में महात्मा गांधी की 150वी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गांधी स्टडी सेंटर एंड रिसर्च सेंटर की ओर से एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्वानों ने अपने शोध पत्र पढ़े।

प्रिसिपल डॉ. प्रवीण वर्मा ने महात्मा गांधी को याद करते हुए उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिसा के रास्ते पर चलकर भारत में लोकतंत्र का विकास किया। गांधी के विचारों को रविद्रनाथ टैगोर ने भी अपने जीवन में अपनाया है। युवा विकास में और महिलाओं के उत्थान में महात्मा गांधी की अहम भूमिका रही हैं। गांधी ने अपना संपूर्ण जीवन देश के हित के कार्य करने में निछावर कर दिया। महात्मा गांधी के विचारों को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कोऑर्डिनेटर अनुपमा गुप्ता ने मंच का संचालन करते हुए सेमिनार में आए मुख्य वक्ता डॉ अनिल दत्त मिश्रा संस्थापक सुलभ इंटरनेशनल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष समाज सेवा संगठन, नई दिल्ली ने कॉलेज छात्राओं को महात्मा गांधी के बारे में बताते हुए कहा कि गांधी वह व्यक्ति होता है, जो हमें कुछ सोचने पर मजबूर करता है। केंद्रीय युवा खेल मंत्रालय के डॉ. अमरेंद्र कुमार दुबे पूर्व आइएएस ऑफिसर ने बताया महात्मा गांधी को प्रासंगिता के रूप में देखा जाता है। उनमें विरोधाभास की भावना थी। इस अवसर पर डॉ. अनीता कौशिक, मुलिर कार्का अफगानिस्तान से, मीता कौशिक ने महात्मा गांधी से जुड़े विषयों को सभी के साथ साझा किया।

chat bot
आपका साथी