नेशनल प्रतियोगिता के लिए 11 तैराक चयनित

जागरण संवाददाता, अंबाला : 64वीं राष्ट्रीय विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता अंबाला से 11 तैराक चयनित किए गए हैं। जिनमें हिमांशु, सचिन, समरजीत ¨सह, जिशांत, नीरज, मंकुश, सार्थक, प्रथा, अदिति, कुंजल और रोबिन का नाम शामिल है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 02:06 AM (IST) Updated:Thu, 13 Dec 2018 02:06 AM (IST)
नेशनल प्रतियोगिता के लिए 11 तैराक चयनित
नेशनल प्रतियोगिता के लिए 11 तैराक चयनित

जागरण संवाददाता, अंबाला : 64वीं राष्ट्रीय विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता अंबाला से 11 तैराक चयनित किए गए हैं। जिनमें हिमांशु, सचिन, समरजीत ¨सह, जिशांत, नीरज, मंकुश, सार्थक, प्रथा, अदिति, कुंजल और रोबिन का नाम शामिल है। प्रतियोगिता 14 से 19 दिसंबर को होगी। तैराकी संघ के प्रधान रा¨जद्र विज ने बताया कि सभी तैराक को स्पोर्ट किट सम्मान के रूप भेंट की गई ताकि उनका मनोबल बढ़ सके। आज से पहले हमारे इतने तैराक नेशनल प्रतियोगिता के लिए नहीं चुने गए। पहली बार अंबाला से तैराक का चयन हुआ।

जिला तैराक संघ ने इसका श्रेय खेल मंत्री अनिल विज को दिया। उन्होंने कहा कि खेलमंत्री के प्रयासों से सभी मौसम का स्वि¨मग पूल बनाया जाएगा। जिसकी योजना चल रही है। इसके बनने से तैराक हर मौसम मे अपनी प्रैक्टिस कर के अपनी प्रतिभा निखारेंगे। मौके पर पर देवेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, नरेश भारद्वाज, हेमंत जैन, मनमोहन शर्मा, कोच राम शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर अरुण कांत, विनोद कुमार, विक्की शर्मा व अशोक शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी