परशुराम मंदिर में हुई भगवान शालिग्राम की सगाई

भगवान श्री परशुराम मंदिर पिपली बाजार अंबाला शहर में भगवान शालिग्राम की सगाई का कार्यक्रम हुआ। सुलोचना शर्मा का परिवार व रिश्तेदार भगवान के शगुन के लिए पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 08:28 AM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 08:28 AM (IST)
परशुराम मंदिर में हुई भगवान शालिग्राम की सगाई
परशुराम मंदिर में हुई भगवान शालिग्राम की सगाई

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: भगवान श्री परशुराम मंदिर पिपली बाजार अंबाला शहर में भगवान शालिग्राम की सगाई का कार्यक्रम हुआ। सुलोचना शर्मा का परिवार व रिश्तेदार भगवान के शगुन के लिए पहुंचे। परंपरा अनुसार उनके बेटे टीटू शर्मा ने भगवान शालिग्राम को तिलक किया। फल वस्त्र मिठाई और अन्य पदार्थ भगवान को अर्पण किए। 8 नवंबर शुक्रवार को शालिग्राम के साथ तुलसी माता का विधिवत विवाह होगा। इस मौके पर अंबाला जिला ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सोमनाथ शर्मा, पंडित कमल शर्मा, टीटू शर्मा, पीयूष शर्मा, आयुष शर्मा, प्रियांश शर्मा, अनुभव कौशल, केशव शर्मा, मधु शर्मा, राजरानी शर्मा, ऊषा, मधु कौशल, किरण, पुष्पा शर्मा, रूपांशी शर्मा, रक्षा रानी शर्मा, मधु शर्मा समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी