नई पेयजल लाइन से दो लाख की आबादी को मिलेगी राहत

नगर निगम तीन महीने में नई पेयजल लाइन बिछाने का काम पूरा करेगा। इसके बाद लोगों को नई लाइन से पानी की आपूर्ति की जाएगी। लोगों को घरों में गंदे पानी और कम दबाव से पानी की समस्या दूर होगी। नई पानी की लाइन से करीब दो लाख की आबादी को राहत मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 07:55 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 06:18 AM (IST)
नई पेयजल लाइन से दो लाख की आबादी को मिलेगी राहत
नई पेयजल लाइन से दो लाख की आबादी को मिलेगी राहत

जागरण संवाददाता: अंबाला शहर : सिटी में नगर निगम तीन महीने में नई पेयजल लाइन बिछाने का काम पूरा करेगा। इसके बाद लोगों को नई लाइन से पानी की आपूर्ति की जाएगी। लोगों को घरों में गंदे पानी और कम दबाव से पानी की समस्या दूर होगी। नई पानी की लाइन से करीब दो लाख की आबादी को राहत मिलेगी।

सिटी में काफी समय पहले पेयजल लाइन बिछाई गई थी। यहां पर पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त होने से रिसाव की समस्या बनी थी। इस वजह से लोग गंदे पानी की समस्या से परेशान थे। नगर निगम ने लोगों की समस्या को दूर करने के लिए नई पेयजल लाइन बिछाने का शुरू किया था। यहां पर अटल अमृत योजना में पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। इससे मॉडल टाउन, जंगली, मिलाप नगर, सोनिया कॉलोनी, कंच घर, रंजीत नगर, हीरा नगर, नया गांव, नरेश विहार, मोती नगर समेत अन्य कॉलोनी के लोगों को राहत मिलेगी।

निर्माण एजेंसी प्रोजेक्ट मैनेजर एचएस जोशी ने बताया कि सिटी में करीब 245 किमी लंबी लाइन बिछाई जा रही है। इसमें नगर निगम ने करीब 170 किमी लंबी लाइन बिछाने काम पूरा कर लिया है। वहीं नई पानी की लाइन को अभी पुरानी लाइन से जोड़ा जाएगा, ताकि लोगों को पानी की आपूर्ति में परेशानी न हो। वहीं पेयजल लाइन बिछाने काम पूरा होने पर कैनाल नहर से जोड़ा जाएगा। इसके बाद लोगों के घरों में प्रेशर से पानी मिलेगा। साथ ही लोगों की गंदे पानी की समस्या भी दूर हो जाएगी। नगर निगम मार्च तक नई पेयजल लाइन बिछाने का काम पूरा करेगा। इससे लोगों की पानी की समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए निर्माण एजेंसी तेजी से काम कर रही है।

- सौरभ, एक्सईएन नगर निगम, अंबाला शहर

chat bot
आपका साथी