जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी, मामला दर्ज

जमीन की फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है। इस मामले में अदालत के आदेश पर हैंडराइटिग एक्सपर्ट भी कागजात की जांच करवाई जिसमें सारा सच सामने आ गया। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने एसपी को शिकायत दी थी जिसके बाद साहा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामला करीब 1

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Feb 2020 08:40 AM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 08:40 AM (IST)
जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी, मामला दर्ज
जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी, मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, साहा : जमीन की फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है। इस मामले में अदालत के आदेश पर हैंडराइटिग एक्सपर्ट भी कागजात की जांच कराई, जिसमें सारा सच सामने आ गया। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने एसपी को शिकायत दी थी, जिसके बाद साहा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला करीब 18 एकड़ जमीन से जुड़ा है।

पुलिस को रुमालो देवी निवासी गांव दौदपुर ने बताया कि उसके भाई श्रीराम निवासी खानपुर की 18 एकड़ खेती योग्य भूमि है। उसकी शादी करतारो देवी निवासी गांव कक्कड़माजरा से हुई थी। उन्होंने बताया कि श्रीराम की मौत अक्टूबर, 2008 में हो गई, जबकि भाभी की मौत भी अक्टूबर, 2012 में हो गई। इसक बाद वह अपने भाई और भाभी की चल और अचल संपत्ति की वारिस है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने श्रीराम की संपत्ति हथियाने के लिए फर्जी कागजात तैयार किए। इन आरोपितों ने अक्टूबर, 2007 को फर्जी मुख्तयारनामा तैयार किया और संपत्ति को अपनी पत्नियों के नाम पर उपतहसील साहा मं अपने नाम दर्ज करा लिया। इसी को लेकर रुमालो देवी ने मुकदमा अदालत में दर्ज किया। इसी बेच केस के तहत सितंबर, 2019 में आरोपित अजैब सिंह ने अदालत में कागजात पेश किया। इसी कागजात को अदालत की अनुमित से हैंडराइटिग एक्सपर्ट से रिपोर्ट ली। इस रिपोर्ट में माना गया कि तिथि छिपाने के लिए स्याही लगाई है और तिथि को हाथ से लिखा गया है। शपथ पत्र का नंबर भी बदला गया है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि अंगूठों के निशान के ऊपर कंप्यूटर प्रिट आए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अजैब सिंह, गुरमीत सिंह, पूनम, सुनीता, अनिल कुमार डीड राइटर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी