शहर के चार नेताओं ने बदली पार्टी, थामा कांग्रेस का हाथ

शहर के चार विपक्षी नेताओं ने कांग्रेस में अपनी आस्था जताई। इसके बाद चंडीगढ़ में राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा से भेंट की और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 08:14 AM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 08:14 AM (IST)
शहर के चार नेताओं ने बदली पार्टी, थामा कांग्रेस का हाथ
शहर के चार नेताओं ने बदली पार्टी, थामा कांग्रेस का हाथ

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शहर के चार विपक्षी नेताओं ने कांग्रेस में अपनी आस्था जताई। इसके बाद चंडीगढ़ में राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा से भेंट की और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित जैन की उपस्थिति में जिला परिषद के पूर्व सदस्य दरबारा सिंह लोटां, अंबाला-1 ब्लॉक समिति की पूर्व चेयरमैन के पति सुखजंट सिंह मटेडी शेखां, अखिल भारतीय जाट युवा महासभा हरियाणा के पूर्व प्रधान एवं 2014 में शहर विधानसभा से बसपा के उम्मीदवार रहे प्रीतपाल सिंह अंटाल और अंबाला जिला शिकायत निवारण समिति के पूर्व सदस्य राजकुमार गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया। कुमारी सैलजा ने इनका स्वागत किया।

इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ.अजय चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार एवं पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन गुज्जर, कालका विधायक प्रदीप चौधरी, मीडिया संयोजक निलय सैनी, हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी