शोरूम से 40 हजार के सूटों का बंडल ले फरार हुई पांच महिलाएं

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: देव समाज कॉलेज के पास स्थित वल्लभ सिल्क शोरूम से 40 हजार के सूटों के बंडल चुरा लिये।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 12:10 AM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 12:10 AM (IST)
शोरूम से 40 हजार के सूटों का बंडल ले फरार हुई पांच महिलाएं
शोरूम से 40 हजार के सूटों का बंडल ले फरार हुई पांच महिलाएं

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: देव समाज कॉलेज के पास स्थित वल्लभ सिल्क शोरूम से 40 हजार के सूटों का बंडल चोरी हो गया। रविवार शाम खरीदार बनकर आई 5 अज्ञात महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज से मामला उजागर हुआ। शोरूम संचालक वैभव जैन ने चौकी नंबर तीन में शिकायत दर्ज कराई है।

शहर के सर्कुलर रोड वासी वैभव की देव समाज कॉलेज के सामने साड़ी और सूट का शोरूम है। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे दो महिलाएं दुकान में खरीदार बनकर पहुंचीं। बिना खरीदारी किए वे बाहर चली गई। इसी बीच दो अन्य महिलाएं अंदर आई। पहली वाली महिलाएं बाहर खड़ी हो गई। इस दौरान, शोरूम में एक सूटों का पार्सल आया, जिसे गेट के पास रख दिया गया। महिलाएं इधर-उधर टहलती रहीं, लेकिन खरीदारी नहीं की। सीसीटीवी में महिलाएं गेट के पास रखा सूटों का बंडल लेकर जाती दिखीं।

कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत कुमार के अनुसार केस की तफ्तीश जारी है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी