महिला अफसर ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर सद्दोपुर के नजदीक एक घायल महिला उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Feb 2020 06:44 AM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2020 06:44 AM (IST)
महिला अफसर ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
महिला अफसर ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

जागरण संवाददाता, अंबाला : शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर सद्दोपुर के नजदीक एक घायल महिला उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां पर महिला को उपचार दिया गया, जिसके बाद उनके हालत में सुधार हुआ।

जानकारी के अनुसार अधिकारी शुक्रवार को निरीक्षण कार्य के बाद सद्दोपुर के नजदीक से गुजर रहीं थीं। उन्होंने सड़क किनारे एक महिला को देखा जो कि घायल अवस्था में बेसुध पड़ी थी। उसके मुंह से खून निकल रहा था। रोडवेज की बस की साईड लगने से महिला घायल होकर पड़ी थी तथा आसपास लोग भी खड़े थे।

लोगों द्वारा महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को भी फोन किया। बलजीत कौर ने बताया कि महिला की हालत को देखते हुए उन्होंने तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी से उक्त महिला को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान उनके साथ जिस बस से यह हादसा हुआ था, उसका चालक भी साथ रहा।

chat bot
आपका साथी