आप की सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ, बिजली दरें होंगी सबसे कम : राजेंद्र पाल

जागरण संवाददाता, अंबाला आने वाले विधानसभा चुनावों में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Dec 2018 12:55 AM (IST) Updated:Fri, 28 Dec 2018 12:55 AM (IST)
आप की सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ, बिजली दरें होंगी सबसे कम : राजेंद्र पाल
आप की सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ, बिजली दरें होंगी सबसे कम : राजेंद्र पाल

जागरण संवाददाता, अंबाला

आने वाले विधानसभा चुनावों में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दिल्ली की तरह यहां भी बिजली की दरें सबसे कम होंगी। इसके अलावा न केवल किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, बल्कि सब्जियों के रेट भी किसानों के मुताबिक तय किए जाएंगे। यह बातें दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने अंबाला छावनी रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता के दौरान कही। इसके बाद उन्होंने छावनी के बब्याल और शहर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए उनमें जोश भरा। साथ ही उन्हें चुनावों से पहले बूथ स्तर पर आमजन को अपने साथ जोड़ने के लिए आह्वान किया।

प्रेसवार्ता में मंत्री ने इनेलो-बसपा गठबंधन पर कहा कि बसपा ने दूसरी विपक्षी पार्टी के साथ हाथ मिलाकर अपने अनुसूचित समाज के लोगों को धोखा दिया है। जिस पार्टी के लोगों ने हमारे समाज को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया, बसपा ने उसी पार्टी के साथ समझौता करके अपने समाज को नीचा दिखाने का काम किया है। इस दौरान मंत्री के साथ जिला आप पार्टी के उप प्रधान गगनदीप ¨सह, एमएस ढिल्लो, राजबीर चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी