किसान के बेटे कपिल का चयन टीम इंडिया ग्रीडियन में हुआ

गांव बतौरा वासी किसान सतपाल के पुत्र कपिल दहिया का चयन टीम इंडिया ग्रीडियन (अमेरिकन फुटबॉल) में हुआ है ये टीम स्पेन में आगामी 2 जुलाई से 7 जुलाई तक होने वाली व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में इंडिया देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Jun 2019 10:20 AM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2019 10:20 AM (IST)
किसान के बेटे कपिल का चयन टीम इंडिया ग्रीडियन में हुआ
किसान के बेटे कपिल का चयन टीम इंडिया ग्रीडियन में हुआ

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : गांव बतौरा वासी किसान सतपाल के पुत्र कपिल दहिया का चयन टीम इंडिया ग्रीडियन (अमेरिकन फुटबॉल) में हुआ है ये टीम स्पेन में आगामी 2 जुलाई से 7 जुलाई तक होने वाली व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में इंडिया देश का प्रतिनिधित्व करेगी। कपिल दहिया एमएससी केमिस्ट्री के बाद अब चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एमबीए की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पहले भी कपिल आल इंडिया यूनिवर्सिटी स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुका है। यही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी कांस्य पदक जीत चुका है। ईएफएलआई फेडरेशन द्वारा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में टीम इंडिया के लिए सिलेक्शन ट्रायल कराए गये जिसमें सबसे अच्छे प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को चुना गया। इसमें इंडिया कैम्प के लिए 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। उसके उपरान्त बेहतर प्रदर्शन के आधार पर टीम के लिए 25 खिलाडिय़ों का चयन किया गया जिसमें कपिल दहिया का भी सिलेक्शन हुआ है। यह टीम देश के लिए व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में उतरेगी।

फोटो नंबर : 105

पैक्स निर्देशक मंडल का चुनाव हुआ

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : दी नारायणगढ़ प्राथमिक कृषि सहकारी समिति नारायणगढ़ (पैक्स) के निर्देशक मंडल के हुए चुनावों में 10 सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में 20 सदस्य अपना भाग्य आजमा रहे थे। इनमें से दस सदस्य महिन्द्र सैनी, मोहित, राजबीर सिंह, जय सिंह, एडवोकेट तरूण नामदेव, गुरबन्त सैनी, सन्तोष सैनी, कैलाशवती, पिरथी सिंह, विजय कुमार निर्वाचित घोषित किए गए। सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियों के प्रवक्ता ने बताया कि इन चुनावों में कुल 4852 मतदाताओं में से 1403 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि नारायणगढ़ पैक्स में अकबरपुर, नन्हेड़ा, बरौली, पंजलासा तथा नारायणगढ़ के मिनी बैंक शामिल है।

chat bot
आपका साथी